Breaking

Om Shanti Om के दीवानगी गाने की शूटिंग पर क्यों मची थी भगदड़? फराह खान ने किया खुलासा

फिल्म ओम शांति Om के गाने दीवानगी की शूटिंग पर मिथुन चक्रवर्ती को देख मची थी भगदड़।

Om Shanti Om के दीवानगी गाने की शूटिंग पर क्यों मची थी भगदड़? फराह खान ने किया खुलासा

फराह खान के निर्देशन में बनी फिल्म ओम शांति Om का गाना दीवानगी दीवानगी भारतीय सिनेमा के इतिहास के सबसे बड़े स्टार-स्टडेड गानों में गिना जाता है। इस गाने में शाह रुख खान समेत 30 से ज्यादा ए-लिस्ट कलाकारों ने काम किया था। हाल ही में एक यूट्यूब व्लॉग के दौरान फराह खान ने इस गाने की शूटिंग से जुड़ा एक दिलचस्प किस्सा शेयर किया है, जिसमें उन्होंने बताया कि सेट पर किस दिग्गज अभिनेता को देखकर असली भगदड़ मच गई थी।

मिथुन चक्रवर्ती को देख मची थी भगदड़

फराह खान ने मुंबई में मिथुन चक्रवर्ती के आवास पर उनसे बातचीत करते हुए पुरानी यादें ताजा कीं। उन्होंने बताया कि गाने के लिए कई बड़े कलाकार आए थे, लेकिन जब दादा यानी मिथुन चक्रवर्ती सेट पर आए, तो वहां भारी भगदड़ मच गई थी। यह वाकया डांस इंडिया डांस शो से पहले का है। गाने में जिस दृश्य को दिखाया गया है कि एक महिला बेहोश हो जाती है, वह असल में सेट पर सचमुच हुआ था। यही नहीं, लाइटमैन भी उनसे मिलने के लिए अपनी जगह से कूद पड़ा था, जिसे देखकर शाह रुख खान और फराह खान भी हैरान रह गए थे।

शाह रुख खान को जड़ी थी थपकी

फराह खान ने यह भी बताया कि शूटिंग के दौरान उन्होंने शाह रुख खान से कहा था कि वे मिथुन दा के स्टेप्स को फॉलो करें। शाह रुख जब उनके स्टेप्स को ठीक से फॉलो नहीं कर पा रहे थे, तो मिथुन दा ने उन्हें प्यार से सिर पर थपकी (तपली) दी थी, जिसे निर्देशक ने फाइनल शॉट में भी वैसा ही रहने दिया। इस गाने में सलमान खान, संजय दत्त, धर्मेंद्र, जितेन्द्र, काजोल, रानी मुखर्जी, प्रियंका चोपड़ा और रेखा समेत कुल 32 सितारों ने एक साथ स्क्रीन शेयर किया था।

Continue Reading • For You