पॉपुलर कॉलेज रोमांस सीरीज Off Campus के फैंस के लिए मेकर्स ने बड़ी घोषणा कर दी है। इस चर्चित सीरीज के दूसरे सीजन की रिलीज डेट सामने आ चुकी है। एलए लेवी द्वारा बनाई गई और एले कैनेडी की बेस्टसेलर्स किताबों पर आधारित यह सीरीज प्राइम वीडियो पर दर्शकों का मनोरंजन करने के लिए पूरी तरह तैयार है।
कब रिलीज होगा Off Campus Season 2?
मेकर्स की घोषणा के मुताबिक, Off Campus Season 2 आगामी 28 अप्रैल 2027 को ओटीटी प्लेटफॉर्म प्राइम वीडियो पर स्ट्रीम किया जाएगा। इस सीजन में एली हेस और डीन डी लॉरेंटिस के बीच की प्रेम कहानी को मुख्य रूप से दिखाया जाएगा, जिसका फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे थे।
पहले सीजन को मिला था शानदार रिस्पॉन्स
इस कॉलेज ड्रामा सीरीज के पहले सीजन ने रिलीज होने के बाद शुरुआती 12 दिनों में ही दुनियाभर में 36 मिलियन यानी 3 करोड़ 60 लाख से ज्यादा दर्शकों तक पहुंच बनाई थी। सीरीज की कहानी एक एलीट आइस हॉकी टीम और उनके जीवन की प्रेम कहानियों, दिल टूटने और खुद को तलाशने के सफर पर आधारित है।
स्टार कास्ट की जानकारी
सीरीज के दूसरे सीजन में मिका अब्दाला, स्टीफन कालिन, एला ब्राइट, बेलमोंट कैमेली, एंटोनियो सिप्रियानो, जालेन थॉमस ब्रूक्स और इंडिया फाउलर मुख्य भूमिकाओं में नजर आएंगे। इसके अलावा जूलिया सारा-स्टोन, कोबी क्लार्क, माइल्स गुटिएरेज़-रिले और फिलिप सू भी नए सीजन में महत्वपूर्ण भूमिकाओं में दिखाई देंगे।
