Breaking

Nick Jonas ने शेयर की Priyanka Chopra और बेटी Malti Marie के साथ खूबसूरत तस्वीरें

निक जोनास ने इंस्टाग्राम पर प्रियंका चोपड़ा और बेटी मालती मैरी के साथ खास पलों की तस्वीरें शेयर की हैं।

Nick Jonas ने शेयर की Priyanka Chopra और बेटी Malti Marie के साथ खूबसूरत तस्वीरें

पॉप स्टार निक जोनास ने हाल ही में सोशल मीडिया पर अपनी पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ की कुछ खास झलकियां शेयर की हैं। उन्होंने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक तस्वीर शेयर की है जिसमें वह पत्नी और एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा के साथ कोजी होते नजर आ रहे हैं। वहीं सबसे प्यारी तस्वीर में उनकी बेटी मालती मैरी उन्हें बैकस्टेज पर गले लगाती दिख रही है।

कॉन्सर्ट और पर्सनल लाइफ की झलक

इस पोस्ट में निक जोनास ने अपने भाइयों जो जोनास और केविन जोनास के साथ परफॉरमेंस की तस्वीरें भी साझा की हैं। इसके अलावा कॉफी पीते हुए और फेस मास्क लगाए हुए बैकस्टेज की कुछ तस्वीरें भी इस कोलाज का हिस्सा हैं। निक ने इस पोस्ट के कैप्शन में लिखा है, 'आई एम ऑन वन।'

जोनस ब्रदर्स के ब्रेकअप पर की बात

हाल ही में निक जोनास ने प्रियंका की मां मधु चोपड़ा के साथ एक पॉडकास्ट में हिस्सा लिया था। इस दौरान उन्होंने साल 2013 में जोनास ब्रदर्स के टूटने के कारणों पर खुलकर बात की। उन्होंने बताया कि कैसे सफलता के दबाव और आपसी तनाव के चलते बैंड में दूरियां आ गई थीं, जो साल 2019 में फिर से एक साथ आ गया।

प्रियंका और निक की लव स्टोरी

आपको बता दें कि निक जोनास और प्रियंका चोपड़ा की पहली मुलाकात फरवरी 2017 में वैनिटी फेयर ऑस्कर पार्टी में हुई थी। इसके बाद दोनों ने मई 2018 में डेट करना शुरू किया और उसी साल दिसंबर में जोधपुर में शाही अंदाज में शादी कर ली। जनवरी 2022 में सरोगेसी के जरिए उनकी बेटी मालती मैरी का जन्म हुआ।

Continue Reading • For You