Breaking

Nayyi Navelli Box Office: यामी गौतम की हॉरर कॉमेडी ने तीन दिनों में कमाए इतने करोड़

यामी गौतम स्टारर फिल्म 'Nayyi Navelli' ने बॉक्स ऑफिस पर ठीक-ठाक शुरुआत करते हुए तीन दिनों में 11 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर लिया है।

Nayyi Navelli Box Office: यामी गौतम की हॉरर कॉमेडी ने तीन दिनों में कमाए इतने करोड़

बॉलीवुड एक्ट्रेस यामी गौतम धर की हालिया रिलीज हॉरर कॉमेडी फिल्म Nayyi Navelli ने भारतीय बॉक्स ऑफिस पर ठीक-ठाक ओपनिंग वीकेंड दर्ज किया है। शुरुआती तीन दिनों में फिल्म ने उम्मीद के मुताबिक प्रदर्शन करते हुए बॉक्स ऑफिस पर अच्छी पकड़ बनाई है और ग्यारह करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर लिया है।

Nayyi Navelli Box Office Collection

फिल्म के शुरुआती तीन दिनों के कलेक्शन पर नजर डालें तो इसने शुक्रवार को 3 करोड़ रुपये के साथ बॉक्स ऑफिस पर खाता खोला था। इसके बाद शनिवार को फिल्म की कमाई में बढ़त देखने को मिली और इसने करीब 4 करोड़ रुपये का कारोबार किया। वहीं, रविवार को भी लगभग 4 करोड़ रुपये की कमाई के साथ फिल्म ने अपने पहले वीकेंड में कुल 11 करोड़ रुपये nett का आंकड़ा छू लिया है।

फिल्म की कहानी और स्टार कास्ट

मेरठ की पृष्ठभूमि पर आधारित यह फिल्म एक ऐसे परेशान परिवार की कहानी है, जिसके दिन एक रहस्यमयी नई दुल्हन के आने के बाद पूरी तरह बदल जाते हैं। दुल्हन की चमत्कारी शक्तियां परिवार में शांति और समृद्धि तो लाती हैं, लेकिन जल्द ही उसका रहस्य लोगों में डर और शक पैदा करने लगता है। फिल्म में यामी गौतम के अलावा आदिनाथ कोठारे, मीता वशिष्ठ, सोनल झा, सुनीता राजभर, राजेश दुबे, आदित्य कुलश्रेष्ठ और प्रतीक पचौरी जैसे कलाकार अहम भूमिकाओं में हैं।

इस फिल्म का निर्देशन बालाजी मोहन ने किया है, जबकि हिमांशु शर्मा और दिव्य निधि शर्मा ने इसकी कहानी लिखी है। फिल्म के निर्माण की जिम्मेदारी हिमांशु शर्मा और आनंद एल राय ने उठाई है। अब देखना यह होगा कि वीकडेज में फिल्म बॉक्स ऑफिस पर टिके रहने में कितनी कामयाब होती है, क्योंकि इसे दर्शकों से मिली-जुली प्रतिक्रिया ही मिली है।

Continue Reading • For You