Breaking

Mushtaq Khan: वेलकम फिल्म का वो मशहूर डायलॉग सेट पर हुआ था तैयार, अनीस बाज़मी ने किया याद

फेमस अभिनेता मुश्ताक खान का निधन हो गया है। निर्देशक अनीस बाज़मी ने फिल्म वेलकम के उनके आइकॉनिक डायलॉग से जुड़ा किस्सा शेयर किया है।

Mushtaq Khan: वेलकम फिल्म का वो मशहूर डायलॉग सेट पर हुआ था तैयार, अनीस बाज़मी ने किया याद

मुश्ताक खान के निधन से शोक की लहर

दिग्गज अभिनेता मुश्ताक खान का गुरुवार शाम को निधन हो गया। रिपोर्ट्स के मुताबिक, वह फेफड़ों के कैंसर से जूझ रहे थे और मुंबई के नानावटी अस्पताल में उनका इलाज चल रहा था। उनके निधन के बाद फिल्म इंडस्ट्री में शोक की लहर दौड़ गई है और तमाम कलाकारों ने उन्हें श्रद्धांजलि दी है।

फिल्म वेलकम में नहीं था कोई डायलॉग

मुश्ताक खान ने अपने लंबे करियर में कई फिल्मों में काम किया, लेकिन अनीस बाज़मी की साल 2007 में आई सुपरहिट फिल्म वेलकम में उनके छोटे से रोल ने उन्हें जबरदस्त पहचान दिलाई। निर्देशक अनीस बाज़मी ने हाल ही में एक इंटरव्यू में बताया कि शुरुआत में मुश्ताक खान के लिए फिल्म में कोई बड़ा रोल या डायलॉग नहीं था। उन्होंने मुश्ताक से कहा था कि उन्हें सिर्फ बॉडीगार्ड के पीछे खड़ा रहना होगा.

रातभर जागकर लिखा गया था आइकॉनिक डायलॉग

शूटिंग के कुछ दिन बाद मुश्ताक खान ने निर्देशक को बताया कि उनके पास बोलने के लिए कोई लाइन नहीं है। इसके बाद अनीस बाज़मी ने उनके लिए एक खास हिस्सा लिखने का फैसला किया। निर्देशक ने बताया कि उन्होंने इसके लिए पूरी रात बैठकर लिखा और नाना पाटेकर तथा अनिल कपूर से बात की, जो तुरंत तैयार हो गए। इस तरह से उनका वह मशहूर डायलॉग बना कि मेरी एक तांग नकली है, मैं हॉकी का बहुत बड़ा खिलाड़ी था। यह सीन और डायलॉग दर्शकों के बीच बेहद लोकप्रिय हुआ और मुश्ताक खान की पहचान बन गया।

Continue Reading • For You