Breaking

Mahesh Bhatt ने Ramayana की स्पेशल स्क्रीनिंग छोड़ी, सिनेमा हॉल में आम दर्शकों के साथ बैठकर रोए

फिल्ममेकर महेश भट्ट ने दामाद की फिल्म Ramayana की ग्रैंड प्रीमियर में जाने के बजाय आम दर्शकों के साथ सिनेमा हॉल में फिल्म देखी और भावुक हो गए।

Mahesh Bhatt ने Ramayana की स्पेशल स्क्रीनिंग छोड़ी, सिनेमा हॉल में आम दर्शकों के साथ बैठकर रोए

बॉलीवुड के दिग्गज फिल्ममेकर महेश भट्ट ने हाल ही में रिलीज हुई नितेश तिवारी की महत्वाकांक्षी पौराणिक फिल्म Ramayana: Rise of a Legend को लेकर एक दिलचस्प खुलासा किया है। जब उनके दामाद की इस बड़ी फिल्म का स्टार-डड प्रीमियर रखा गया था, तो इंडस्ट्री के तमाम दिग्गजों के वहां मौजूद होने की उम्मीद थी, लेकिन महेश भट्ट ने एक अलग ही अनुभव चुना।

Mahesh Bhatt

रेड कार्पेट छोड़ सिनेमा हॉल पहुंचे महेश भट्ट

महेश भट्ट ने ग्रैंड प्रीमियर से दूर रहकर एक सामान्य मल्टीप्लेक्स में आम दर्शकों के बीच बैठकर रणबीर कपूर के अभिनय वाली भगवान राम की यह फिल्म देखने का फैसला किया। उन्होंने बताया कि वह अनजान लोगों के बीच बैठकर फिल्म देखने का एक प्राइवेट और साझा अनुभव लेना चाहते थे। उन्होंने कहा कि जिस मॉल में वह फिल्म देखने गए, वह उनके बचपन के भारत से बिल्कुल अलग था, लेकिन जैसे ही लाइट बंद हुई और 3-डी में रामायण शुरू हुई, पुरानी यादें ताजा हो गईं।

Mahesh Bhatt

बचपन की यादों से जुड़ा है गहरा रिश्ता

Variety India को दिए इंटरव्यू में महेश भट्ट ने इस महाकाव्य के साथ अपने गहरे भावनात्मक जुड़ाव का जिक्र किया। उन्होंने अपनी मां द्वारा सुनाई जाने वाली बचपन की कहानियों को याद किया। उन्होंने बताया कि जब वह 12 वर्ष के थे, तब उन्होंने 'सम्पूर्ण रामायण' देखी थी और सीता माता द्वारा धरती में समाने वाले प्रसंग को देखकर रो पड़े थे। उनका यह भावनात्मक जुड़ाव आज भी वैसा ही है और फिल्म देखकर उनके मन में दशकों पुरानी यादें फिर से ताजा हो गईं।

Continue Reading • For You