Breaking

Rashmika Mandanna के साउथ इंडियन accent पर फिदा हुईं Madhoo, बॉलीवुड के दिनों को किया याद

एक्ट्रेस मधू ने करण जौहर के शो पर रश्मिका मंदाना द्वारा अपने साउथ इंडियन accent को अपनाने की खुलकर तारीफ की है।

Rashmika Mandanna के साउथ इंडियन accent पर फिदा हुईं Madhoo, बॉलीवुड के दिनों को किया याद

साउथ और हिंदी सिनेमा की जानी-मानी एक्ट्रेस मधू ने हाल ही में रश्मिका मंदाना का खुलकर समर्थन किया है। करण जौहर के मशहूर टॉक शो 'कॉफी विद करण' में रश्मिका मंदाना ने अपने साउथ इंडियन accent को लेकर खुलकर बात की थी, जिस पर अब मधू का रिएक्शन सामने आया है। मधू ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर कर रश्मिका की तारीफ की है।

रश्मिका के अंदाज पर फिदा हुईं मधू

अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किए गए एक लंबे वीडियो में मधू ने बताया कि उन्होंने रश्मिका का यह एपिसोड देखा था। मधू ने कहा कि रश्मिका ने जिस तरह अपने accent और आलोचनाओं का सामना किया, वह उन्हें बहुत पसंद आया। रश्मिका जिस तरह खुलकर खुद को साउथ इंडियन बताती हैं और अपने accent को अपनाती हैं, वह बेहद शानदार है। मधू ने कहा कि उन्हें रश्मिका का यह अंदाज बहुत पसंद आया है।

बॉलीवुड में अपने दिनों को किया याद

मधू ने अपने पुराने दिनों को याद करते हुए बताया कि जब उन्होंने हिंदी फिल्मों में काम करना शुरू किया था, तब उन्हें भी अपने accent को लेकर काफी जज किया जाता था। उन्होंने कहा कि उस दौर में वह साउथ इंडियन accent को लेकर काफी डरती थीं। अपनी हिंदी को बेहतर करने के लिए उन्होंने उर्दू टीचर तक की मदद ली थी, ताकि कोई उनके लहजे में कमी न निकाल सके। मधू ने कहा कि उन्हें अपने साउथ इंडियन होने पर गर्व है और आज अगर लहजे में थोड़ी बहुत क्षेत्रीय झलक आ भी जाए, तो उन्हें इससे कोई फर्क नहीं पड़ता। हालांकि, इस आत्मविश्वास को पाने में उन्हें 30 से 35 साल का समय लग गया।

Continue Reading • For You