बॉलीवुड के मशहूर निर्देशक संजय Leela Bhansali की आने वाली फिल्म Love And War को लेकर फैंस के बीच जबरदस्त क्रेज देखने को मिल रहा है। साल 2027 की सबसे चर्चित फिल्मों में शामिल इस मल्टी-स्टारर फिल्म को लेकर एक बड़ा अपडेट सामने आया है।
300 करोड़ रुपये में बिके थिएट्रिकल राइट्स
फिल्म जगत में Love And War के डिस्ट्रिब्यूशन राइट्स को हासिल करने के लिए कड़ी टक्कर देखने को मिली थी। इस रेस में धर्मा प्रोडक्शंस, जियो स्टूडियोज, अनिल थडानी और पेन मारुधार जैसी बड़ी कंपनियां शामिल थीं। आखिरकार, इस फिल्म के थिएट्रिकल राइट्स 300 करोड़ रुपये की भारी-भरकम कीमत में बिक गए हैं।
पेन मारुधार करेगी रिलीज
सूत्रों के मुताबिक, यह एक ग्लोबल डील है और पेन मारुधार जनवरी 2027 में इसे सबसे बड़े पैमाने पर रिलीज करने के लिए पूरी तरह तैयार है। मेकर्स का मानना है कि रणबीर कपूर, आलिया भट्ट और विक्की कौशल जैसे बड़े कलाकारों की मौजूदगी के कारण यह संजय लीला भंसाली की अब तक की सबसे बड़ी स्टार कास्ट वाली फिल्म है, जो आसानी से अपनी लागत निकालकर मुनाफा कमाएगी।
जल्द आएगा टीज़र
फिल्म के पोस्टर्स पहले ही सोशल मीडिया पर धूम मचा चुके हैं। अब चर्चा है कि संजय लीला भंसाली इस फिल्म का टीजर दिवाली के आस-पास रिलीज कर सकते हैं। यह फिल्म 21 जनवरी 2027 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।
