Breaking

Love and War: डिनर के बाद साथ नजर आए रणबीर, आलिया और विक्की कौशल

संजय लीला भंसाली की आने वाली फिल्म Love and War के रिलीज डेट और लुक के बीच स्टार्स डिनर डेट पर स्पॉट हुए।

Love and War: डिनर के बाद साथ नजर आए रणबीर, आलिया और विक्की कौशल

बॉलीवुड के मशहूर निर्देशक संजय लीला भंसाली की आने वाली बहुप्रतीक्षित फिल्म Love and War का आधिकारिक तौर पर ऐलान हो चुका है। फिल्म की रिलीज डेट सामने आने और किरदारों के लुक सामने आने के बाद अब फिल्म की स्टार कास्ट एक बार फिर चर्चा में आ गई है।

डिनर डेट पर स्पॉट हुए स्टार्स

हाल ही में निर्देशक संजय लीला भंसाली अपनी फिल्म Love and War की मुख्य स्टार कास्ट के साथ डिनर के बाद कैमरे में कैद किए गए। इस दौरान फिल्म के सभी मुख्य कलाकार बेहद स्टाइलिश अंदाज में नजर आए और उन्होंने पैपराजी को पोज भी दिए।

किसका कैसा था लुक

विक्की कौशल इस डिनर डेट पर सिंपल धारीदार शर्ट और फ्लेयर्ड जींस में काफी डैशिंग लग रहे थे। वहीं रणबीर कपूर ने हरे रंग का कुर्ता और उसके साथ रेगुलर फिट जींस पहनी हुई थी। अभिनेत्री आलिया भट्ट पीले रंग के को-ऑर्ड सेट और हील्स में किसी डिवा से कम नहीं लग रही थीं। निर्देशक संजय लीला भंसाली हमेशा की तरह अपने सिंपल सफेद लिबास में नजर आए।

Continue Reading • For You