Breaking

Lock Upp Season 2 Confirmed: Netflix पर जल्द होगी वापसी, एकता कपूर ने किया ऐलान

Netflix ने पॉपुलर रियलिटी शो Lock Upp Season 2 की आधिकारिक घोषणा कर दी है। शो को एक बार फिर एकता कपूर लेकर आ रही हैं।

Lock Upp Season 2 Confirmed: Netflix पर जल्द होगी वापसी, एकता कपूर ने किया ऐलान

दर्शकों के पसंदीदा रियलिटी शो Lock Upp: Sach Ya Sazaa के दूसरे सीजन की आधिकारिक घोषणा कर दी गई है। पहले सीजन की जबरदस्त सफलता के बाद अब नेटफ्लिक्स ने इस नए चैप्टर का ऐलान किया है, जिससे फैंस के बीच उत्साह काफी बढ़ गया है।

Netflix पर होगी शो की वापसी

एक बार फिर जेल के दरवाजे खुलेंगे और नए कैदी अंदर नजर आएंगे। निर्माता एकता कपूर, शोभा कपूर और मनीषा शर्मा द्वारा निर्मित यह शो दर्शकों के सामने एक बार फिर मनोरंजन का नया डोज लेकर आ रहा है। पहले सीजन ने सोशल मीडिया पर काफी लोकप्रियता हासिल की थी और इसके वीडियोज़ को पांच अरब से ज्यादा बार देखा गया था।

फराह खान और रितेश देशमुख संभालेंगे कमान

निर्माता एकता कपूर ने कंफर्म किया है कि इस नए सीजन में भी फराह खान और रितेश देशमुख जेलर की भूमिका में नजर आएंगे। दोनों अपनी खास ऊर्जा और अंदाज से शो में नया रोमांच लेकर आएंगे। हालांकि अभी यह सामने नहीं आया है कि इस बार शो में कौन-कौन से सेलिब्रिटी कैदी के तौर पर एंट्री लेंगे, लेकिन दर्शकों के लिए यह एक बड़ा सरप्राइज होने वाला है।

Continue Reading • For You