Breaking

अमिताभ, शाहरुख और सलमान कभी अपने स्टाफ का खर्च प्रोड्यूसर्स पर नहीं डालते थे: केसी बोकाडिए

दिग्गज फिल्ममेकर केसी बोकाडिए ने अमिताभ बच्चन, शाहरुख खान और सलमान खान की प्रोफेशनलिज्म की तारीफ की है।

अमिताभ, शाहरुख और सलमान कभी अपने स्टाफ का खर्च प्रोड्यूसर्स पर नहीं डालते थे: केसी बोकाडिए

केसी बोकाडिए ने की सुपरस्टार्स की तारीफ

दिग्गज फिल्ममेकर केसी बोकाडिए ने हाल ही में दिए एक इंटरव्यू में फिल्म इंडस्ट्री के बदलते कल्चर और सुपरस्टार्स के काम करने के तरीके पर खुलकर बात की। उन्होंने अमिताभ बच्चन, शाहरुख खान, सलमान खान और रजनीकांत की सादगी और प्रोफेशनलिज्म की मिसाल दी है।

स्टाफ के खर्च को लेकर कही ये बात

बोकाडिए ने बताया कि इन मेगास्टार्स ने कभी भी अपने पर्सनल स्टाफ की सैलरी या खर्च प्रोड्यूसर्स से नहीं उठवाया। उन्होंने कहा कि कलाकारों को हमेशा प्रोड्यूसर्स के वित्तीय हालातों को समझना चाहिए और फिल्मों के बजट का ध्यान रखना चाहिए।

बढ़ती लागत पर जताई चिंता

फिल्ममेकर ने वैनिटी वैन और अतिरिक्त स्टाफ पर बढ़ते खर्च को लेकर चिंता जाहिर की। उन्होंने कहा कि आज के समय में कई वैनिटी वैन और भारी-भरकम स्टाफ की वजह से प्रोडक्शन की लागत काफी बढ़ जाती है। उन्होंने कलाकारों से अपील की कि वे फिल्म निर्माण से जुड़े व्यवसाय को समझें और प्रोड्यूसर्स पर अनावश्यक बोझ डालने से बचें।

Continue Reading • For You