Breaking

करीना ने कैंसिल कल्चर को लेकर दिया था विवादित बयान, रिपोर्टर ने पूछा-क्या आप पब्लिक को ऐसे ही समझ रही है?

करीना कपूर अपनी फिल्म लाल सिंह चड्ढा की बॉक्स ऑफिस पर खराब हालत देख, दर्शकों से की खास रिक्वेस्ट...

करीना ने कैंसिल कल्चर को लेकर दिया था विवादित बयान, रिपोर्टर ने पूछा-क्या आप पब्लिक को ऐसे ही समझ रही है?

दोस्तों हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान बेबो को ट्रोलिंग का सामना करना पड़ा। एक इंटरव्यू में करीना ने कहा कि फैंस ही है जिनकी वजह से हम स्टार बने हैं, आप चाहे फिल्में देखने मत जाओ, यह अपनी संस्कृति को रद्द करने की बात है।

करीना ने कैंसिल कल्चर को लेकर दिया था विवादित बयान, रिपोर्टर ने पूछा-क्या आप पब्लिक को ऐसे ही समझ रही है?-image-62fa76111508b
image source- google search

करीना कपूर की फिल्म लाल सिंह चड्ढा को रिलीज होने से पहले ही दर्शक बॉयकॉट करने की मांग कर रहे थे। लेकिन फिर भी फिल्म मेकर्स को उम्मीद थी कि फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कमाल दिखाएगी, लेकिन ऐसा नहीं हुआ। दर्शक जब फिल्म को बॉयकॉट करने की मांग कर रहे थे तभी करीना का एक बयान सोशल मीडिया पर बहुत वायरल हुआ। फिल्म रिलीज के दौरान करीना ने कैंसिल कल्चर को लेकर विवादित बयान दिया। बेबो ने कहा हर इंसान की अपनी अलग अलग सोच होती है। लेकिन फिर भी बेहतरीन फिल्मों के साथ ऐसा नहीं होना चाहिए।
बीते दिन करीना ने दिया

विवादित बयान
रिपोर्टर ने करीना से पूछा कि क्या लोग उनकी बातों का गलत मतलब निकाल रहे हैं? आरजे सिद्धार्थ कन्नन ने भी करीना से सवाल कि आप पब्लिक को ऐसे ही समझ रही है ? इस पर बेबो ने कहा कि कुछ ही लोग हैं जो हमें ट्रोल कर रहे है।इसके बावजूद फैंस से हमें बहुत प्यार भी मिलता है। फिल्म को 1 फ़ीसदी लोग ही बॉयकॉट करने की मांग कर रहे हैं। करीना ने दर्शकों से रिक्वेस्ट की कि ऐसा मत कीजिए। फिल्म में लगभग 250 लोगों ने काम किया है, फिल्म बनाने में काफी मेहनत लगी है।

आमिर खान भी दर्शकों से मांग चुके है माफी
आपको बता दें आमिर खान भी अपने बयान के चलते ट्रोल हो चुके हैं। फिल्म के प्रमोशन के बीच ही उन्होंने दर्शकों से माफी मांग ली। आमिर ने कहा अगर मेरी वजह से किसी की भावनाओं को ठेस पहुंची है तो इसके लिए मैं क्षमा चाहता हूं

Continue Reading • For You