Breaking

मुर्बा में हिरासत से रिहा होने के बाद पैदल घर लौटे इमरान खान,लेखा वाशिंगटन ने बताई आपबीती

मुंबई पुलिस द्वारा हिरासत में लिए जाने के बाद अभिनेता इमरान खान पैदल अपने घर लौटे। गर्लफ्रेंड लेखा वाशिंगटन ने साझा की जानकारी।

मुर्बा में हिरासत से रिहा होने के बाद पैदल घर लौटे इमरान खान,लेखा वाशिंगटन ने बताई आपबीती

बॉलीवुड अभिनेता इमरान खान को मुंबई के अगस्त क्रांति मैदान से शनिवार को मुंबई पुलिस ने हिरासत में ले लिया था। वह सीजेपी के विरोध प्रदर्शन के समर्थन में वहां पहुंचे थे। उनके साथ उनकी गर्लफ्रेंड लेखा वाशिंगटन और चचेरी बहन जैन मैरी खान भी थीं। हिरासत में कुछ समय बिताने के बाद तीनों को रिहा कर दिया गया।

पैदल घर लौटने को मजबूर हुए इमरान खान

रिहाई के बाद लेखा वाशिंगटन ने इंस्टाग्राम पर वीडियो शेयर कर बताया कि पुलिस उन्हें घर जाने के लिए कोई गाड़ी नहीं मिलने दे रही थी। उन्होंने कहा कि वे सड़क पर पैदल चल रहे हैं और सभी लोग सुरक्षित हैं। वहीं जैन मैरी खान ने पुलिस वैन के अंदर से एक तस्वीर और वीडियो भी साझा किया, जिसमें इमरान खान शांति का इशारा करते नजर आए।

नागरिक के तौर पर शामिल हुए थे इमरान

मीडिया से बातचीत के दौरान इमरान खान ने स्पष्ट किया था कि वह किसी विशेष मांग के साथ नहीं, बल्कि मुंबई के एक आम नागरिक के रूप में वहां आए थे। उन्होंने कहा कि वह यह समझना चाहते थे कि लोगों के आने-जाने की स्वतंत्रता पर रोक क्यों लगाई जा रही है।

पुलिस ने की कार्रवाई

मुंबई पुलिस के अनुसार, अगस्त क्रांति मैदान में बिना अनुमति के प्रदर्शन किया जा रहा था, जिसके चलते 400 से अधिक लोगों को हिरासत में लिया गया। बॉम्बे हाईकोर्ट के निर्देशों के अनुसार प्रदर्शन केवल आजाद मैदान में ही किए जा सकते हैं।

Continue Reading • For You