Breaking

Govinda की रूमर्ड गर्लफ्रेंड कोमल रानी स्वर्णकार ने Sunita Ahuja के बयान पर तोड़ी चुप्पी, शेयर किया पोस्ट

गोविंदा की रूमर्ड गर्लफ्रेंड कोमल रानी ने सुनीता आहूजा के बयानों पर इंस्टाग्राम पोस्ट शेयर कर पलटवार किया है।

Govinda की रूमर्ड गर्लफ्रेंड कोमल रानी स्वर्णकार ने Sunita Ahuja के बयान पर तोड़ी चुप्पी, शेयर किया पोस्ट

बॉलीवुड अभिनेता गोविंदा और कोमल रानी स्वर्णकार के रिश्तों को लेकर इन दिनों काफी चर्चा हो रही है। इस बीच गोविंदा की पत्नी सुनीता आहूजा लगातार उन पर तंज कसने का कोई मौका नहीं छोड़ती हैं। हाल ही में सुनीता आहूजा ने Gen-Z से अपने बिखरते घर को बचाने की अपील की थी, जिसके बाद अब कोमल रानी ने भी इस मामले पर अपनी चुप्पी तोड़ दी है।

कोमल रानी ने इंस्टाग्राम पर शेयर किया बयान

गोविंदा के साथ नाम जुड़ने के बाद पहली बार सार्वजनिक रूप से सामने आईं कोमल रानी ने शनिवार को इंस्टाग्राम पर एक लंबा बयान साझा किया। हालांकि, इस पोस्ट में उन्होंने किसी का नाम सीधे तौर पर नहीं लिया, लेकिन उनका निशाना किसकी तरफ था, यह साफ नजर आ रहा था।

मानसिक प्रताड़ना के लगाए आरोप

कोमल रानी ने अपने पोस्ट में लिखा कि जो औरत अपने ही पति को जान से मारने की कोशिश कर रही हो, ऐसी औरतों की बद्दुआएं किसी को नहीं लगतीं। उन्होंने आगे कहा कि कोई भी ऐसे घर में होमब्रेकर नहीं बन सकता जो पहले से ही टूटा हुआ हो। उन्होंने सवाल उठाया कि यह दर्द है या फिर किसी सोची-समझी साजिश के तहत एक आदमी को मानसिक रूप से प्रताड़ित करने और उसे काम से रोकने का तरीका है।

उन्होंने कहा कि किसी भी अच्छी और समर्पित पत्नी का व्यवहार अपने पति के प्रति ऐसा नहीं हो सकता। अंत में उन्होंने लोगों से अपील की कि उनके नाम का इस्तेमाल अपने एजेंडे को पूरा करने के लिए बंद किया जाए और भगवान हर समझदार पुरुष को ऐसी चालाक औरतों से बचाए।

Continue Reading • For You