Breaking

गरीबों के मसीहा अभिनेता सोनू सूद की पत्नी भी है फिल्म निर्माता, जानें कितनी है इनकम...

आयकर विभाग के बड़े सर्वे को लेकर चर्चा में अभिनेता सोनू सूद की पत्नी भी है फिल्म निर्माता, दे चुकी है कई हिट प्रोजेक्ट...

गरीबों के मसीहा अभिनेता सोनू सूद की पत्नी भी है फिल्म निर्माता, जानें कितनी है इनकम...

फिल्म इंडस्ट्री के मशहूर अभिनेता और गरीबों के मसीहा सोनू सूद की कुल 6 संपत्तियों को लेकर आयकर विभाग के सर्वे की बड़ी कार्यवाही की खबरें इन दिनों सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रही है। रिपोर्ट के अनुसार खाता बुक में गड़बड़ी के आरोपों के बाद आईटी की टीमों के द्वारा अभिनेता सोनू सूद और उनकी कंपनियों की जांच पड़ताल की गई। आपको बता दें सोनू सूद की उम्र 48 वर्ष है और 48 वर्ष की उम्र में वे एक अभिनेता होने के साथ-साथ फिल्म निर्माता है। परंतु इस बीच बहुत से लोग यह बात नहीं जानते हैं कि उनकी पत्नी सोनाली सुद भी एक सक्सेस फिल्म प्रोड्यूसर भी है। रिपोर्ट सामने आने के बाद कई लोग अभिनेता सोनू सूद की नेट इनकम के बारे में भी जानना चाहते हैं। 

गरीबों के मसीहा अभिनेता सोनू सूद की पत्नी भी है फिल्म निर्माता, जानें कितनी है इनकम...
Image source - Google search

जाने सोनू सूद की प्रॉपर्टी डिटेल

जैसा कि हम सब जानते हैं सोनू सूद इस महामारी के दौर में गरीबों के लिए एक मसीहा बनकर सामने आए। इसी बीच ऐसी खबरें भी सामने आ रही थी। कि सोनू सूद ने अपनी प्रॉपर्टी का कुछ हिस्सा गिरवी रखकर लोगों की सहायता करने का फैसला किया था। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार सोनू सूद फिल्म इंडस्ट्री में अपने 21 साल पूरे कर चुके हैं और इसी बीच उनकी नेट इनकम लगभग 17 मिलियन अमेरिकी डॉलर यानी भारतीय पैसा 130.339 करोड़ रुपए है। 

पत्नी सोनाली सूद भी है सफल फिल्म निर्माता

गरीबों के मसीहा अभिनेता सोनू सूद की पत्नी भी है फिल्म निर्माता, जानें कितनी है इनकम...
Image source - Google search

वर्तमान में ऐसा कोई व्यक्ति होगा जो शायद सोनू सूद के बारे में न जानता हो। परंतु बहुत से लोग सोनू सूद की पत्नी सोनाली सूद के बारे में नहीं जानते हैं। उनकी पत्नी के पास एमबीए की डिग्री है और बतौर फिल्म निर्माता भी है। सोनाली सूद कई सफल प्रोजेक्ट कर चुकी हैं और सोनू सूद अपने जीवन में कई सफल फिल्में दे चुके हैं। सोनू सूद का स्वयं का एक प्रोडक्शन हाउस भी है जिसका नाम 'शक्ति सागर प्रोडक्शन' है। जो कि सोनू सूद के पिता के नाम पर है। सोनू सूद और सोनाली सूद के दो बेटे हैं जिनका नाम इशांत और अयान है। अक्सर अपने बेटों के साथ सोनू सूद की तस्वीरें सोशल मीडिया पर देखने को मिल जाती है उनके बेटे भी सोनू सूद की तरह अपने वर्क आउट को लेकर काफी चर्चा में रहते हैं।

गरीबों के मसीहा अभिनेता सोनू सूद की पत्नी भी है फिल्म निर्माता, जानें कितनी है इनकम...
Image source - Google search

 

Continue Reading • For You