Breaking

Gadar 2 फिल्म को फैंस का मिल रहा खूब प्यार, एडवांस बुकिंग को देख गदगद हुए सनी देओल, लिखा- 'अपने तो अपने होते हैं'

गदर 2 की एडवांस बुकिंग, एक्टर ने अपने इंस्टा अकाउंट पर अपनी फोटो शेयर कर लिखा-आप सब ने गदर को गदर बना दिया....

Gadar 2  फिल्म को फैंस का मिल रहा खूब प्यार, एडवांस बुकिंग को देख गदगद हुए सनी देओल, लिखा- 'अपने तो अपने होते हैं'

दोस्तों ग़दर फिल्म अपने जमाने की सुपरहिट फिल्मों में से एक है फिल्म का दूसरा पार्ट गदर 2 बहुत जल्द थिएटर्स में रिलीज होने वाला है मात्र 6 दिन बाद गदर 2 फिल्म सिनेमाघरों में दिखाई जाए फिल्म की एडवांस बुकिंग चल रही है। सनी देओल को फैंस का खूब प्यार मिल रहा है।
गदर2 फिल्म के डायरेक्टर अनिल शर्मा है इस फिल्म में सनी देओल और एक्ट्रेस अमीषा पटेल की केमिस्ट्री फिर से दिखाई जाएगी फैंस दोनों को एक साथ देखने के लिए बेकरार है। फिल्म की टिकट लगातार बिक रही है खबरों की मानें तो 3 अगस्त को मॉर्निंग में पीवीआर में गदर टू के 17 हजार टिकट, आईनॉक्स में 1200, सिनेपोलिस में 5200 टिकट बिक चुके हैं। फिल्म को फैंस का खूब प्यार मिल रहा है जिसे देख सनी देओल ने अपनी प्रतिक्रिया दी है।


एक्टर ने अपने इंस्टा अकाउंट पर अपनी फोटो शेयर कर लिखा-आप सब ने गदर को गदर बना दिया और जैसा कि मैं एडवांस बुकिंग से देख सकता हूं आप सभी गदर2 को भी गदर बनाने वाले हैं अपने तो अपने ही होते हैं। फोटो में आप देख सकते हैं एक्टर पब्लिक ट्रांसपोर्ट में बैठे हैं इन्होंने पिंक कलर की शर्ट और वाइट पेंट पहन रखी है और ब्लैक कलर की कैप और आंखों पर ब्लैक कलर का चश्मा लगा रखा है इस लुक में सनी देओल काफी कूल नजर आ रहे हैं।

अपने फेवरेट एक्टर की पोस्ट देख फैंस लगातार कमेंट कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा- 11 अगस्त को असली गदर होगा। दूसरे ने लिखा,- क्यों पढ़ रहे हो इस चक्कर में कोई नहीं है गदर टू के टक्कर में। हम तो जानते हैं 2001 में सनी देओल अमीषा पटेल की फिल्म गदर रिलीज हुई थी, फिल्म सुपरहिट हुई थी। फैन्स फिल्म की सीक्वल का बड़े लंबे समय से वेट कर रहे थे उनका यह लंबा इंतजार खत्म हो गया है। गदर 2 फिल्म सिनेमाघरों में अपना जलवा दिखा पाएगी या नहीं यह तो बाद में ही पता चलेगा।

 

Continue Reading • For You