BY: NEHA RAJPUT 1.2K | 10 | 3 years ago
हम विदेश नहीं जा सकते तो क्या आज हम आपको विदेश की यात्रा कराने वाले हैं आज हम आपको फ्रांस की यात्रा कराने वाले हैं
दोस्तों सबकी इच्छा होती है कि वह एक बार फॉरेन कंट्री जरूर घूम कर आए लेकिन यह इतना आसान नहीं क्योंकि वहां जाने के लिए बहुत प्लानिंग और पैसा खर्च करना पड़ता है।
हम विदेश नहीं जा सकते तो क्या आज हम आपको विदेश की यात्रा कराने वाले हैं आज हम आपको फ्रांस की यात्रा कराने वाले हैं। यह खबर आपको खुश कर देंगी। आपका बजट नहीं लगेगा तो चलिए जानते हैं इस मिनी फ्रांस के बारे में,-
आज हम भारत के एक ऐसे शहर से आपको रूबरू करवाने वाले हैं जो फ्रांस से मिलता जुलता है उस शहर का नाम है पुडुचेरी। बता दे फ्रांस से यहां ट्रैवल करने वाले लोगों को लगता है कि वह भारत नहीं बल्कि अपने ही शहर में है क्योंकि यह शहर बिल्कुल फ्रांस जैसा दिखता है।
बता दे 1954 तक यहां फ्रांस का कब्जा था इसलिए यहां फ्रांस की झलक देखने को मिलती है यहां की संस्कृति और पहनावा, रहन सहन फ्रांसीसियों की तरह ही है।
पुडुचेरी घूमने के लिए बहुत अच्छा शहर है यहां के लिए फ्रांसीसियों के लिए अलग टाउनशिप बनाई गई है जिसे व्हाइट टाउन कहा जाता है। सेक्रेट हार्ट कैथोलिक चर्च यहां का फेमस है यहां अंग्रेजी और तमिल में प्रेयर की जाती है यहां लगभग 2000 लोग एक साथ प्रेयर करते हैं।
पुडुचेरी का प्राचीन मंदिर पूरी दुनिया में फेमस है, यहां का श्री गणेश का मनाकुला विलय कुलॉन मंदिर दुनिया भर में फेमस है। इस मंदिर को देखने के लिए दूर-दूर से लोग आते हैं। यह मंदिर पॉजिटिव एनर्जी देता है।
जाने एक पुदुचेरी के बारे में खास चीज
यहां के Promenade बीच पर सूर्यास्त का बड़ा खूबसूरत नजारा दिखता है। Paradise बीच पर बोटिंग, कयाकिंग और कैम्पिंग का लुफ्त उठाया जाता है। Serenity बीच पर वाटर सर्फिंग की जाती है।
पुडुचेरी के सबसे निकट हवाई अड्डा चेन्नई इंटरनेशनल हवाई अड्डा है। यहां एक साथ अंतरराष्ट्रीय और घरेलू उड़ाने संभव है। हवाई अड्डे की स्थानीय इलाकों में टैक्सी और बसों द्वारा पुडुचेरी का सफर आराम से किया जा सकता है।