Breaking

दयाबेन के भाई सुंदरलाल ने देवी के दर्शन के लिए 75 किलोमीटर की पैदल यात्रा, फैंस ने ऐसी भक्ति और समर्पण देख की तारीफ...

देवी माँ के दर्शन करने TMKOC के सुंदरलाल 75 किलोमीटर पैदल चले, लोगो ने कहा...

दयाबेन के भाई सुंदरलाल ने देवी के दर्शन के लिए 75 किलोमीटर की पैदल यात्रा, फैंस ने ऐसी भक्ति और समर्पण देख की तारीफ...

दोस्तों तारक मेहता का उल्टा चश्मा शो लगभग 14 सालों से लोगों को एंटरटेन करते आ रहा है शो में दयाबेन के भाई सुंदरलाल का रोल निभाने वाले एक्टर मयूर वकानी अपने एक करतब के चलते इन दिनों चर्चाओं में बने हुए हैं। मयूर ने देवी चाचरी मां के दर्शन के लिए 75 किलोमीटर पैदल चलकर सुर्खियां बटोरी है। एक्टर का यह वीडियो लगातार वायरल हो रहा है। अपनी इस यात्रा का वीडियो इन्होंने अपने सोशल अकाउंट पर भी शेयर किया है उनके फैंस ने इनकी भक्ति और समर्पण देख खूब प्रशंसा की। एक यूजर ने लिखा-वाह, सच्चे भक्त। दूसरे ने लिखा-बहुत अच्छे मयूर भाई जय माता दी। फैन्स इनकी तारीफ कर रही है।

मंदिर पहुंचकर इन्होने अपनी एक फोटो क्लिक करवाई और उसे सोशल मीडिया पर अपलोड किया। मयूर हाथ जोड़कर देवी के दर्शन करते दिख रहे हैं तस्वीर शेयर कर लिखा-जय चाचरी मां। इन्होंने अहमदाबाद से विठ्ठलपुर तक 75 किलोमीटर पैदल यात्रा की। तस्वीर में मयूर सिंपल लुक में नजर आ रहे हैं और इन्होंने जॉगर्स के जूते पहन रखे।

मयूर तारक मेहता का उल्टा शो में दयाबेन के भाई सुंदरलाल का रोल प्ले करते हैं। दिशा वकानी का फैंस शो में आने के लिए लंबे वक्त से इंतजार कर रहे हैं। शो के डायरेक्टर असित मोदी ने भी दिशा के वापस आने की खबर दी थी। असित मोदी ने कहा-दया भाभी का रोल दर्शक भूल नहीं पा रहे हैं दिशा वकानी का मैं बहुत आदर करता हूं । मैं शो में उनको लाने की लंबे वक्त से कोशिश कर रहा हूं और करता रहूंगा। वह शो में जल्द ही आए यह मेरी प्रार्थना है। लेकिन दिशा का भी परिवार है उसकी भी कई जिम्मेदारियां हैं। शो मे दिशा को लाने की मेरी कोशिश जारी रहेगी।

Continue Reading • For You