Bigg Boss Telugu Season 10 के हालिया एपिसोड में एक बेहद इमोशनल पल देखने को मिला, जब कंटेस्टेंट सृष्टि व्याकरणम को दो मुश्किल विकल्पों के बीच चुनाव करना पड़ा। 'Temptation vs Tension' टास्क के दौरान, सृष्टि को उनकी मां द्वारा भेजा गया पसंदीदा खाना मिला, लेकिन इससे पहले उन्हें एक मुश्किल 'टेंशन' का सामना करना पड़ा।
सृष्टि व्याकरणम के सामने थीं दो बड़ी चुनौतियां
लेटेस्ट एपिसोड में सृष्टि के सामने यह विकल्प था कि वह या तो वामसी को उनकी पत्नी द्वारा भेजा गया लेटर मिलने से रोकें या फिर त्रिगुण को उनकी पत्नी का लेटर मिलने से रोकें। इस हफ्ते दोनों ही कंटेस्टेंट नॉमिनेटेड हैं, और सृष्टि जानती थीं कि घर से आया खत उनके लिए कितना मायने रखता है। उन्होंने बताया कि वामसी और त्रिगुण दोनों की बेटियां हैं और वे रात के समय अपनी पत्नियों व बच्चों के बारे में बात करते हुए काफी भावुक हो जाते हैं.
त्रिगुण को छोड़ना पड़ा फैमिली लेटर और कैप्टेंसी का मौका
चूंकि दोनों के लिए खत का बहुत भावनात्मक महत्व है, इसलिए सृष्टि ने कप्तान बनने की रेस को आधार बनाया। उन्होंने कहा कि त्रिगुण को पिछले हफ्ते कैप्टेंसी कंटेंडर रेस में शामिल होने का मौका मिल चुका है, लेकिन वामसी सर को अभी तक ऐसा कोई मौका नहीं मिला है। उन्होंने माना कि वामसी में काफी पोटेंशियल है, इसलिए वह चाहती हैं कि वामसी को कम से कम एक बार अपनी काबलियत साबित करने का मौका मिले।
आखिरकार, सृष्टि ने 'टेंशन' त्रिगुण पर डालने का फैसला किया। इसका मतलब यह था कि त्रिगुण को अपना फैमिली लेटर त्यागना पड़ा और वह कैप्टेंसी की रेस से भी बाहर हो गए। हालांकि यह पल काफी इमोशनल था और सृष्टि ने त्रिगुण को अपने फैसले के बारे में बताते हुए माफी भी मांगी, लेकिन त्रिगुण ने इसे सकारात्मक रूप से लिया।
त्रिगुण का भावुक कर देने वाला पल
चॉपिंग मशीन में खत डालने से पहले, त्रिगुण ने अपनी पत्नी और बेटी से कुछ शब्द कहने के लिए थोड़ा समय मांगा। इस टचिंग सीन में उन्होंने कहा, 'मैं हमेशा तुमसे प्यार करता रहूंगा। मैं कल से ज्यादा और आने वाले कल से कम तुमसे प्यार करता हूं।'
