Breaking

बिग बी के बॉडीगार्ड की सैलरी है कई कंपनियों के सीईओ से अधिक...

इसमें आपको बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन के बॉडीगार्ड के बारे में जानकारी प्राप्त होगी। जिसमें बताया गया है कि अपने इस कार्य का कितना चार्ज करते हैं।

बिग बी के बॉडीगार्ड की सैलरी है कई कंपनियों के सीईओ से अधिक...
बिग बी के बॉडीगार्ड की सैलरी है कई कंपनियों के सीईओ से अधिक...
Image Source:- Google Search

जैसे कि हम सब जानते हैं सेलिब्रिटी हो या फिर वीआईपी सिक्योरिटी की बेहद आवश्यकता होती है। सेलिब्रिटी होने की वजह से उनके चाहने वाले लाखों फैंस और फॉलोअर्स  होते हैं, और इन्हीं में से बहुत से लोग उनसे जलीस भी होते हैं। कहीं बाहर जाते वक्त कई बार उन्हें लोगो और मीडिया कर्मी द्वारा घेर लिया जाता हैं, जिसके चलते धक्का-मुक्की और अव्यवस्था जैसी स्थिति उत्पन्न हो जाती है। ऐसे में सेलिब्रिटी को किसी तरह का कोई नुकसान न हो इसका पूरा ध्यान उनकी सिक्योरिटी रखती है।

बिग बी के बॉडीगार्ड की सैलरी है कई कंपनियों के सीईओ से अधिक...
Image Source:- Google Search

वर्तमान समय में हर बड़ा व्यक्ति अपने पर्सनल बॉडीगार्ड देखना पसंद करता है। जो उनकी जान माल की हिफाजत करते हैं। इसके अलावा कई वीआइपी को भारत सरकार या राज्य सरकार के द्वारा भी सुरक्षा दी जाती है। बिग बी की अगर बात की जाए तो उनकी सुरक्षा का जिम्मा जितेंद्र शिंदे देखते हैं। इनकी एक सिक्योरिटी एजेंसी भी हैं। सिक्योरिटी एजेंसी होने के बावजूद जितेंद्र शिंदे खुद बिग बी (अमिताभ बच्चन) की सिक्योरिटी में हमेशा आगे रहते हैं। जितेंद्र शिंदे की अगर बात की जाए तो जितेंद्र शिंदे महाराष्ट्र पुलिस के हेड कांस्टेबल है। जिन्हें अमिताभ बच्चन की सुरक्षा में लगाया गया। जितेंद्र शिंदे को महाराष्ट्र सरकार की तरफ से वेतन प्राप्त होता है साथ ही अमिताभ बच्चन भी उन्हें वेतन देते हैं।

बिग बी के बॉडीगार्ड की सैलरी है कई कंपनियों के सीईओ से अधिक...
Image Source:- Google Search

बिग बी से जितेंद्र शिंदे को जो सैलरी प्राप्त होती है। उसे जान हैरान रह जाएंगे। बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन सालाना 1.5 करोड़ रुपए जितेंद्र शिंदे को देते हैं। साथ ही महाराष्ट्र सरकार भी शिंदे को बतौर हेड कांस्टेबल होने के कारण वेतन देती है। जिस कारण इन सब को लेकर हाल ही में विवाद देखने को मिला। क्योंकि शिंदे महाराष्ट्र सरकार के कर्मचारी है। जो सरकारी वेतन के साथ-साथ बिग बी से से भी वेतन लेते हैं।

बिग बी के बॉडीगार्ड की सैलरी है कई कंपनियों के सीईओ से अधिक...
Image Source:- Google Search

आपकी जानकारी के लिए आपको बता दें जितेंद्र शिंदे ने हॉलीवुड के जाने-माने अभिनेता और फिल्म निर्माता एलिजा वुड को भी उनके भारत आगमन पर सिक्योरिटी प्रदान की थी। एलिजा वुड ने भी बिग बी से अपनी सुरक्षा के लिए जितेंद्र शिंदे को ही मुहैया कराने की  डिमांड की थी।

Continue Reading • For You