Breaking

आयुष्मान खुराना ने होस्ट की शानदार दिवाली पार्टी, राजकुमार राव के साथ जमकर किया डांस

आयुष्मान खुराना और ताहिरा कश्यप ने घर पर दिवाली पार्टी रखी, जिसमें करण जौहर और राजकुमार राव समेत कई सेलेब्स शामिल हुए।

आयुष्मान खुराना ने होस्ट की शानदार दिवाली पार्टी, राजकुमार राव के साथ जमकर किया डांस

बॉलीवुड एक्टर आयुष्मान खुराना और उनकी पत्नी ताहिरा कश्यप ने हाल ही में अपने मुंबई स्थित आवास पर एक शानदार दिवाली पार्टी का आयोजन किया। इस पार्टी में उनके परिवार और दोस्तों के साथ-साथ हिंदी फिल्म इंडस्ट्री के कई बड़े कलाकार भी शामिल हुए।

दिवाली पार्टी में शामिल हुए ये सितारे

आयुष्मान और ताहिरा की इस पार्टी में करण जौहर, सारा अली खान, भूमि पेडनेकर और राजकुमार राव ने शिरकत की। ताहिरा कश्यप ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर इस सेलिब्रेशन की एक झलक शेयर की है, जिसमें पार्टी का जश्न साफ नजर आ रहा है।

राजकुमार राव के साथ किया डांस

सामने आए वीडियो में आयुष्मान खुराना अपनी फिल्म 'बरेली की बर्फी' के को-स्टार राजकुमार राव के साथ धमाकेदार अंदाज में डांस करते नजर आ रहे हैं। इसके अलावा भूमि पेडनेकर ने भी ताहिरा कश्यप के साथ मिलकर जमकर डांस किया। पार्टी में आयुष्मान के भाई अपारशक्ति खुराना और उनकी पत्नी आकृति ने भी खूब मस्ती की।

ये सेलेब्स भी रहे मौजूद

इस पार्टी में भूषण कुमार, गुनीत मंगा, अपूर्व मेहता, अमर कौशिक, आकाश कौशिक और अर्जुन कपूर जैसे कई सितारे भी शामिल हुए। ताहिरा ने बताया कि उन्होंने सुबह 5 बजे तक जश्न मनाया और सबने मिलकर खूब आनंद लिया।

Continue Reading • For You