Breaking

अरबपति बाप की बेटी है देओल खानदान की बहू, खूबसूरती देती बॉलीवुड को टक्कर....

इस आर्टिकल के माध्यम से आपको बॉबी देओल की पत्नी तान्या अहूजा से जुड़ी कुछ रोचक बातें जानने को मिलेंगी।

अरबपति बाप की बेटी है देओल खानदान की बहू, खूबसूरती देती बॉलीवुड को टक्कर....
अरबपति बाप की बेटी है देओल खानदान की बहू, खूबसूरती देती बॉलीवुड को टक्कर....
Image Source:- Google Search

Bollywood के मशहूर एक्टर्स धर्मेंद्र(Dharmendra) के सुपुत्र और अभिनेता सनी देओल(Sani Deol) के भाई बॉबी देओल(Bobby Deol) के जन्म की अगर हम बात करें तो उनका जन्म महाराष्ट्र के मुंबई शहर में हुआ। बॉबी देओल का जन्म 27 जनवरी 1969 को हुआ। वे 52 साल के चुके है। बॉबी देओल के कैरियर की अगर बात करें तो उन्होंने बॉलीवुड से ही शुरुआत की। और 1995 में "बरसात" से डेब्यू किया। फिल्म बरसात से रातों-रात सुपरस्टार बन गए। उस वक्त इनका क्रेज इतना ज्यादा था कि लड़कियां इन्हें अपने जीवनसाथी के रूप में देखना पसंद करती थी। बॉबी देओल 90 के दशक में हर लड़की के क्रश थे। हालांकि बॉर्बी का दिल तान्या आहूजा पर आया और उसी को अपना जीवनसाथी बनाने का फैसला किया।

अरबपति बाप की बेटी है देओल खानदान की बहू, खूबसूरती देती बॉलीवुड को टक्कर....
Image Source:- Google Search

जानकारी के लिए आपको बता दें तान्या अहूजा और बॉबी की पहली मुलाकात एक रेस्टोरेंट में हुई थी। उसी वक्त इनका दिल तान्या अहूजा पर आ गया। बॉबी देओल को तान्या को पाना एक कड़ी चुनौती थी, जिसके लिए बॉबी ने काफी कोशिशें की और तान्या को मनाया। जिसके बाद वर्ष 1996 में दोनों शादी कर ली। 2002 और 2004 में पुत्र आर्यमन और धरम हुए।

अरबपति बाप की बेटी है देओल खानदान की बहू, खूबसूरती देती बॉलीवुड को टक्कर....
Image Source:- Google Search

बॉबी देओल की पत्नी तान्या अहूजा की अगर हम बात करें तो वह एक करोड़पति परिवार बैंकर स्वर्गीय देवेंद्र आहूजा की पुत्री है। तनुजा के पिता सेंचुरियन बैंक के प्रमोटर रह चुके हैं। और 20वीं सेंचुरी फाइनेंस कंपनी के एमडी भी थे। तानिया अहूजा का एक भाई विक्रम आहूजा(Vikram Ahuja) और बहन मुनिशा अहूजा(Manisha Ahuja) है। जानकारी के लिए आपको बता दें आहूजा परिवार में एक वक्त बुरा दौर भी आया था। और बहुत बड़ा विवाद हुआ था। जिसके चलते उस समय हर किसी ने देवेंद्र आहूजा से दूरियां बना ली थी। ऐसे में बॉबी देओल और तान्या ही अपने पिता देवेंद्र आहूजा का सहारा बने थे।

अरबपति बाप की बेटी है देओल खानदान की बहू, खूबसूरती देती बॉलीवुड को टक्कर....
Image Source:- Google Search

बॉबी देओल की पत्नी तान्या अहूजा एक करोड़पति परिवार से होने के अलावा खुद के पास भी करोड़ों की संपत्ति है। जिसका पूरा संबंध आहूजा(Ahuja) परिवार के विवाद से है। तान्या अहूजा के पिता ने अखबारों में एक सार्वजनिक नोटिस के माध्यम से जून 2010 में अपने इकलौते बेटे विक्रम आहूजा को अपनी संपत्ति से बेदखल व पुत्र होने से अस्वीकार कर लिया। जिसके चलते देवेंद्र आहूजा ने अपनी 300 करोड़ की संपत्ति अपनी बेटी तान्या अहूजा के नाम कर दी।

अरबपति बाप की बेटी है देओल खानदान की बहू, खूबसूरती देती बॉलीवुड को टक्कर....
Image Source:- Google Search

देओल खानदान की बहू होने के बावजूद तान्या खुद कभी फिल्मों का हिस्सा नहीं बनी। वह इंटीरियर डिजाइनिंग(interior designing) होने के साथ-साथ एक अच्छी बिजनेसविमेन(business woman) है। तान्या अहूजा की 'द गुड अर्थ' नाम से एक कंपनी है जो फर्नीचर(furniture) और होम डेकोरेशन(decoration) से जुड़ी है।

Continue Reading • For You