निदेशक नितीश तिवारी और निर्माता नमित मल्होत्रा की बहुप्रतीक्षित फिल्म Ramayana का हाल ही में लॉस एंजिल्स में वर्ल्ड प्रीमियर हुआ है। इस ग्रैंड प्रीमियर के बाद से दुनियाभर के फैंस में जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है। फिल्म के इस खास मौके पर निर्देशक और निर्माता के साथ लीड स्टार्स रणबीर कपूर, साई पल्लवी और यश भी मौजूद रहे।

अनुपम खेर ने की फिल्म की तारीफ
फिल्म के वर्ल्ड प्रीमियर के बाद दिग्गज अभिनेता अनुपम खेर ने सोशल मीडिया पर अपना एक वीडियो शेयर किया है। उन्होंने फिल्म के भव्य पैमाने, विजुअल्स और भगवान राम की कहानी के प्रति समर्पण की जमकर तारीफ की है। उन्होंने कहा कि निर्देशक नितीश तिवारी, निर्माता नमित मल्होत्रा, हंस जिमर और ए.आर. रहमान जैसे दिग्गजों ने मिलकर एक बहुत बड़े सपने को सच किया है।
जटायु की आवाज बनने पर जताई खुशी
अनुपम खेर ने फिल्म में अपने कैमियो को लेकर भी खुलकर बात की। उन्होंने बताया कि दर्शक फिल्म में एक पक्षी के दृश्य की बहुत चर्चा कर रहे हैं और इस बात से उन्हें बेहद खुशी है कि उस पक्षी यानी जटायु का किरदार और आवाज उनकी अपनी है। उन्होंने सभी से सिनेमाघरों में जाकर यह फिल्म देखने की अपील की है।

रिलीज की तारीख
आपको बता दें कि यह फिल्म 5 नवंबर 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए पूरी तरह तैयार है। फिलहाल अनुपम खेर अमेरिका में अपने नाटक 'जाने पहचाने अनजाने' की सफलता का आनंद ले रहे हैं और उन्हें ओहियो, जॉर्जिया और नॉर्थ कैरोलिना जैसे कई राज्यों में सम्मानित भी किया गया है।
