Anupam Kher को अमेरिका में मिला एक और सम्मान, नॉर्थ कैरोलिना में हुए सम्मानित
दिग्गज अभिनेता अनुपम खेर को सिनेमा में उनके योगदान के लिए अमेरिका के नॉर्थ कैरोलिना में एक बार फिर सम्मानित किया गया है।
बॉलीवुड के जाने-माने अभिनेता अनुपम खेर को सिनेमा की दुनिया में उनके चार दशक लंबे करियर और 500 से ज्यादा फिल्मों में योगदान के लिए अमेरिका में एक और बड़ा सम्मान मिला है। कुछ हफ्ते पहले ही उन्हें ओहियो में उनके लाइव स्टेज प्ले 'जाने पहचानी अनजाने' के लिए सम्मानित किया गया था।
नॉर्थ कैरोलिना में मिला सम्मान
अब अभिनेता को अमेरिका के नॉर्थ कैरोलिना में सम्मानित किया गया है। यह सम्मान उन्हें प्रतिनिधि मारिया सर्वानिया द्वारा हाउस ऑफ रिप्रेजेंटेटिव्स में प्रदान किया गया। इस दौरान उन्हें जनरल असेंबली और नॉर्थ कैरोलिना राज्य में स्वागत का प्रतिनिधित्व करने वाला स्टेटमेंट सौंपा गया।
अनुपम खेर ने जताई खुशी
इस उपलब्धि पर अपनी खुशी जाहिर करते हुए अनुपम खेर ने सोशल मीडिया का सहारा लिया। उन्होंने प्रतिनिधि मारिया सर्वानिया और कांग्रेसवुमन डेबोरा रॉस का शुक्रिया अदा किया। अभिनेता ने अपने पोस्ट में भारतीय और अंतरराष्ट्रीय सिनेमा में अपने सफर, राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कारों और पद्म सम्मानों को याद किया। उन्होंने अपने नाटक 'जाने पहचाने अनजाने' और रैले में हुए प्रदर्शन का भी जिक्र किया।
आगामी प्रोजेक्ट
वर्क फ्रंट की बात करें तो, पिछले महीने ही अनुपम खेर ने अपने एक मिस्ट्री प्रोजेक्ट पर काम करने की पुष्टि की थी, जो उनके करियर की 555वीं फिल्म होगी। हालांकि, इस प्रोजेक्ट से जुड़ी ज्यादा जानकारी अभी सामने नहीं आई है।


