फेमस म्यूजिक कंपोजर अनिरुद्ध रविचंदर और सनराइजर्स आईपीएल टीम की CEO काव्या मारन के रिश्ते को लेकर चल रही अफवाहों पर अब आखिरकार मुहर लग गई है। इस बात की पुष्टि किसी और ने नहीं बल्कि तेलंगाना के मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी ने की है।
तेलंगाना CM ने की शादी की पुष्टि
तेलंगाना के CM रेवंत रेड्डी ने सोशल मीडिया पर उनके परिवार के साथ तस्वीरें और वीडियो साझा किए हैं। सन ग्रुप के चेयरमैन कलानिधि मारन और उनकी पत्नी कावेरी मारन ने जुबली हिल्स स्थित निवास पर CM से मुलाकात की और उन्हें अपनी बेटी के वेडिंग रिसेप्शन का निमंत्रण दिया।
21 नवंबर को होगा ग्रैंड रिसेप्शन
सामने आई जानकारी के मुताबिक, काव्या मारन और अनिरुद्ध रविचंदर का वेडिंग रिसेप्शन आने वाली 21 नवंबर को चेन्नई में आयोजित किया जाएगा। हालांकि इससे पहले उनकी शादी की अफवाहों पर अनिरुद्ध ने सोशल मीडिया के जरिए इनकार किया था, लेकिन अब ऑफिशियल इनविटेशन के बाद खबर पक्की हो गई है।
