Breaking

Alia Bhatt ने Ramayana के सेट से Ranbir Kapoor और Raha की शेयर कीं प्यारी तस्वीरें

आलिया भट्ट ने रामायण के सेट से रणबीर कपूर और राहा की बिहाइंड द सीन्स तस्वीरें शेयर की हैं।

Alia Bhatt ने Ramayana के सेट से Ranbir Kapoor और Raha की शेयर कीं प्यारी तस्वीरें

नितेश तिवारी के निर्देशन में बनी फिल्म 'Ramayana' आखिरकार सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है। फिल्म को लेकर पिछले तीन साल से काफी बज बना हुआ था और गुरुवार को रिलीज के बाद इसे पॉजिटिव रिव्यू मिल रहे हैं। इस बीच एक्ट्रेस आलिया भट्ट ने फिल्म के सेट से कुछ बिहाइंड द सीन्स तस्वीरें शेयर की हैं, जिनमें रणबीर कपूर अपनी बेटी राहा के साथ नजर आ रहे हैं।

रणबीर ने निभाई डैडी ड्यूटी

तस्वीरों में देखा जा सकता है कि जब आलिया अपनी बेटी राहा के साथ 'Ramayana' के सेट पर पहुंचीं, तो रणबीर कपूर फाइट सीक्वेंस की शूटिंग के बीच अपनी डैडी ड्यूटी निभाते नजर आए। आलिया ने कैप्शन में लिखा कि रणबीर ने इस फिल्म में अपना सब कुछ झोंक दिया और फिर भी राहा के लिए वक्त निकाल लिया। उन्होंने रणबीर और इस प्रोजेक्ट से जुड़े हर शख्स की मेहनत की सराहना की।

फिल्म की स्टार कास्ट और बजट

आपको बता दें कि 'Ramayana' पार्ट वन और टू को मिलाकर करीब 4000 करोड़ रुपये के बजट में तैयार किया गया है। फिल्म में रणबीर कपूर भगवान राम, साई पल्लवी माता सीता, रवि दुबे लक्ष्मण और यश रावण के किरदार में नजर आ रहे हैं। फिल्म के वीएफएक्स और कहानी को दर्शकों और समीक्षकों से काफी सराहना मिल रही है।

Continue Reading • For You