Breaking

Ajay Devgn ने फ्लाईदुबई के पायलट कैप्टन स्मिथ मच्छड़ को बताया असली हीरो, की तारीफ

अजय देवगन ने फ्लाईदुबई फ्लाइट FZ1073 के पायलट कैप्टन स्मिथ मच्छड़ की बहादुरी की तारीफ की और उनके जल्द ठीक होने की कामना की।

Ajay Devgn ने फ्लाईदुबई के पायलट कैप्टन स्मिथ मच्छड़ को बताया असली हीरो, की तारीफ

बॉलीवुड अभिनेता अजय देवगन ने फ्लाईदुबई की फ्लाइट FZ1073 के दौरान अपनी जान जोखिम में डालकर 174 यात्रियों की जान बचाने वाले पायलट कैप्टन स्मिथ मच्छड़ की जमकर तारीफ की है। उन्होंने सोशल मीडिया पर कैप्टन को असली हीरो बताया है।

कैप्टन स्मिथ मच्छड़ के लिए अजय देवगन का संदेश

अजय देवगन ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा कि कुछ हीरोज होते हैं और कुछ ऐसे होते हैं जो हमें दिखाते हैं कि असली बहादुरी क्या होती है। उन्होंने कैप्टन स्मिथ मच्छड़ को हर अर्थ में हीरो बताया और उनके मजबूत बने रहने तथा जल्द स्वस्थ होने की कामना की।

अन्य सितारों ने भी की सराहना

इससे पहले शाहरुख खान, सलमान खान, करण जौहर, विक्की कौशल, रणवीर सिंह, परेश रावल, आर माधवन, विजय देवरकोंडा और रवि किशन जैसे कई जाने-माने कलाकारों ने भी कैप्टन की बहादुरी की सराहना की है और उनके शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना की है।

क्या था पूरा मामला

30 सितंबर को फ्लाईदुबई की फ्लाइट FZ1073 (बोइंग 737 मैक्स 8) दुबई से तेल अवीव जा रही थी, जिसमें 27 बच्चों समेत 174 लोग सवार थे। सऊदी अरब के ऊपर उड़ान के दौरान को-पायलट ने कॉकपिट के अंदर कैप्टन स्मिथ मच्छड़ पर चाकू से हमला कर दिया था। गंभीर रूप से घायल होने के बावजूद कैप्टन मच्छड़ ने कॉकपिट का दरवाजा खोल दिया, जिससे क्रू मेंबर और यात्री अंदर आ गए और हमलावर को काबू में कर लिया। इसके बाद विमान को सऊदी अरब के तबुक एयरपोर्ट पर सुरक्षित उतार लिया गया। अस्पताल में इलाज के दौरान कैप्टन ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से भी बात की थी।

Continue Reading • For You