Breaking

एयरपोर्ट से रणबीर कपूर को रिसीव करने के लिए पहुंची आलिया, नजर आई बेटी राहा कपूर

बॉलीवुड एक्टर रणबीर कपूर आजकल अपने काम के साथ-साथ अपनी पर्सनल लाइफ, खास तौर पर अपनी बेटी रहा कपूर को लेकर कुछ ज्यादा ही सुर्खियों में रहते हैं।

एयरपोर्ट से रणबीर कपूर को रिसीव करने के लिए पहुंची आलिया, नजर आई बेटी राहा कपूर

बॉलीवुड एक्टर रणबीर कपूर आजकल अपने काम के साथ-साथ अपनी पर्सनल लाइफ, खास तौर पर अपनी बेटी रहा कपूर को लेकर कुछ ज्यादा ही सुर्खियों में रहते हैं। रणबीर कपूर की जल्द ही फिल्म 'तू झूठी में मक्कार'  रिलीज होने वाली है। इससे पहले रणबीर  फिल्म के प्रमोशन में बिजी नजर आ रहे हैं। हाल ही में रणबीर कपूर वैलेंटाइन डे पर एक इवेंट में वाइफ आलिया भट्ट और बेटी राहा को विश करते हुए दिखाई दिए। जिसे फैंस ने खूब पसंद किया इसी बीच आलिया पति रणवीर को बेटी के साथ एयरपोर्ट लेने पहुंची। जिसका वीडियो सामने आया है। 
 

एयरपोर्ट से रणबीर कपूर को रिसीव करने के लिए पहुंची आलिया, नजर आई बेटी राहा कपूर-image-63f0c2289a9d9
Source by Google

इस वायरल वीडियो में रणबीर कपूर एयरपोर्ट से बाहर निकलकर गाड़ी में बैठते हुए नजर आए हैं। इस दौरान गाड़ी के अंदर आलिया रणवीर को रिसीव करने के लिए एयरपोर्ट पर मौजूद थी। इस वीडियो में आलिया के साथ उनकी बेटी राहा कपूर भी दिखाई दी। वीडियो के सामने आते ही फैंस इस वीडियो पर जमकर रिएक्शन दे रहे हैं। और बहुत से फैंस कमेंट कर रहे हैं, एक यूजर ने आलिया भट्ट को टैग करते हुए लिखा 'ओह वाओ राहा के साथ आई' है और वहीं दूसरी ओर एक यूजर ने लिखा आलिया को रणबीर की बेहद याद आ रही थी। तब ही आलिया रणबीर को एयरपोर्ट पर रिसीव करने लिए आई है। 

 

 

Continue Reading • For You