Breaking

अब्दु को नॉमिनेट करने की वजह से सलमान ने लगाई सभी घरवालों की क्लास, आखिर ऐसा क्या हुआ कि सलमान ने अब्दु को घर से बेघर किया....

बिग बॉस 16 में भाई जान ने गुस्से में अब्दू को दिखाया बाहर का रास्ता, खूब रोया कंटेस्टेंट

अब्दु को नॉमिनेट करने की वजह से सलमान ने लगाई सभी घरवालों की क्लास, आखिर ऐसा क्या हुआ कि सलमान ने अब्दु को घर से बेघर किया....

दोस्तों बिग बॉस 16 के इस सीजन में हर कोई घर वाला खुद को बचाने में लगा हुआ है। वह आगे बढ़ने के लिए कोई भी हथकंडा अपनाने को तैयार है। इसी दौरान सबने स्ट्रॉन्ग कंटेस्टेंट अब्दु रोजिक  को नॉमिनेशन में डाला और कहा कि इनको लैंग्वेज में प्रॉब्लम है और इनकी फैन फॉलोइंग भी ज्यादा है। लेकिन आपको बता दें अब्दु को  फैंस बहुत पसंद कर रहे हैं। घर वालों के इस बिहेवियर के कारण सलमान खान भी गुस्से में दिखे।

गुस्से में भाई जान ने अब्दुल को घर के बाहर का रास्ता दिखा दिया। अब्दु को एलिमिनेट करने से पहले भाईजान ने सभी घरवालों को खूब खरी-खोटी सुनाई। शुक्रवार के वार में सलमान ने कहा मुझे प्राउड है अब्दु‌ वह एक अकेला ऐसा कंटेस्टेंट है जो न फालतू में गुस्सा करता है और ना ही किसी से झगड़ा। शो में यही सबसे एंटरटेनिंग है और रियल भी।

भाई जान ने कहा आप सब लोगों को अब्दु से सीखना चाहिए। उसे ऐसे संस्कार अपने परिवार से मिले हैं आपने अब्दु को नॉमिनेट किया लेकिन इसके चाहने वाले बहुत हैं आपको इस फैसले का परिणाम भी जल्दी देखने को मिलेगा अब्दु घर से बाहर जाने वाले हैं।

सलमान की यह बात सुनकर घर वाले परेशान हो गए किसी को भरोसा नहीं हो रहा था। अब्दु के घर जाने की बात सुनकर निमृत तो फूट फूट कर रोने लगी।

सलमान ने अब्दु के एलिमिनेट की खबर दी तो अब्दु ‌ को चाहने वालों को भरोसा नहीं हुआ, सभी को हैरानी हुई कुछ इस नॉमिनेशन को फेक बता रहे हैं। आगे क्या होगा अगले एपिसोड में आपको जानने को मिलेगा कि अब्दु‌ घर से बेघर होंगे या नहीं।

Continue Reading • For You