Breaking

आमिर खान ने बेटी इरा खान की इंगेजमेंट पर अपने एवरग्रीन गाने पापा कहते हैं पर किया डांस, इरा तालियां बजाकर पापा को चियर करते दिखी...

आइरा खान बॉयफ्रेंड नूपुर के साथ सगाई में पापा आमिर खान का डांस, 'पापा कहते हैं...' पर दिखाए जलवे....

आमिर खान ने बेटी इरा खान की इंगेजमेंट पर अपने एवरग्रीन गाने पापा कहते हैं पर किया डांस, इरा तालियां बजाकर पापा को चियर करते दिखी...

दोस्तों आमिर खान की बेटी इरा खान ने अपने बॉयफ्रेंड नूपुर के साथ सगाई कर ली है सगाई का एक वीडियो लगातार वायरल हो रहा है। इस मौके पर आमिर खान ने अपने एवरग्रीन सॉन्ग पापा कहते हैं  पर डांस किया।

आमिर खान की बेटी इरा खान ने बॉयफ्रेंड के साथ इंगेजमेंट कर ली है दोनों ने अपने फंक्शन की तस्वीरें और वीडियोस अपने फैंस के साथ भी शेयर की है दोनों तस्वीरों में एक साथ बहुत अच्छे दिख रहे हैं इस मौके पर पापा आमिर खान ने अपने एवरग्रीन सॉन्ग पापा कहते हैं पर गजब का डांस किया बेटी इरा भी अपने पिता के डांस पर खूब तालियां बजाती दिखी।

आमिर के साथ डांस करते दिखे मंजूर खान
आमिर खान का यह वीडियो विरल भयानी ने अपने ऑफिशियल इंस्टा अकाउंट पर पोस्ट किया। आमिर ने बेटी की सगाई पर खूब इंजॉय किया। आमिर ने पापा कहते हैं गाने पर बहुत शानदार डांस किया इनके साथ भतीजे मंजूर खान भी डांस करते दिखे। बेटी इरा भी पापा को डांस करते देख बहुत खुश दिखी।

इरा और नूपुर दोनों दिखे कैजुअल लुक में
सगाई में आमिर खान, इमरान खान, किरण राव, फातिमा सना शेख, मंजूर खान आदि फैमिली रिलेटिव्स और फ्रेंड्स पहुंचे। बता दे इरा ने फंक्शन में रेड कलर का गाउन तो नूपुर ने ब्लैक सूट पहन रखा था। दोनों सिंपल लुक में भी बहुत खूबसूरत दिख रहे थे दोनों ने तरह-तरह के पोज भी दिए। फैंस को दोनों की तस्वीरें और वीडियोस पसंद आ रही है वह तरह तरह के कमेंट कर दोनों को इंगेजमेंट की शुभकामनाएं दे रहे हैं।

आमिर की फिल्म लाल सिंह चड्ढा हुई थी फ्लॉप

आमिर खान की फिल्म लाल सिंह चड्ढा हॉलीवुड फिल्म फॉरेस्ट का हिंदी रिमेक है बता दे फिल्म बुरी तरह से फ्लॉप गई। रिलीज होने से पहले ही दर्शकों द्वारा फिल्म को  बायकॉट  कर दिया गया था। फिल्म ओटीटी प्लेटफॉर्म पर भी अपना कमाल नहीं दिखा पाई।

Continue Reading • For You