नवंबर महीने की शुरुआत के साथ ही दर्शकों के लिए मनोरंजन का पिटारा खुल गया है। 2 नवंबर से 8 नवंबर 2026 के बीच सिनेमाघरों और विभिन्न ओटीटी प्लेटफॉर्म्स पर कई धमाकेदार फिल्में और वेब सीरीज रिलीज होने के लिए पूरी तरह तैयार हैं। इस हफ्ते कुल नौ नई फिल्में और सीरीज दर्शकों का मनोरंजन करने आ रही हैं, जिसमें थिएटर्स और ओटीटी दोनों के प्रोजेक्ट शामिल हैं। आइए नजर डालते हैं इस हफ्ते रिलीज होने वाली फिल्मों और शो की पूरी लिस्ट पर:
1. वाइल्ड हॉर्स नाइन (Wild Horse Nine)
मार्टिन मैकडोनेघ द्वारा निर्देशित यह डार्क कॉमेडी थ्रिलर फिल्म 6 नवंबर 2026 को रिलीज होगी। इसमें जॉन मालकोविच, सैम रॉकवेल और स्टीव बुसेमी जैसे कलाकार मुख्य भूमिकाओं में हैं। कहानी एक बीमार अधिकारी और उसके साथी के इर्द-गिर्द घूमती है, जो ईस्टर द्वीप पर एक खतरनाक साजिश का सामना करते हैं।
2. दांते (Dante)
हूगो रुइज के निर्देशन में बनी स्पेनिश थ्रिलर फिल्म 'दांते' 6 नवंबर 2026 को सिनेमाघरों में आएगी। इसमें चिनो डेरिन और एस्टर एक्सपोसिटो मुख्य भूमिका में हैं, जिसकी कहानी एक एम्बुलेंस पैरामेडिक के ईर्द-गिर्द घूमती है जो एक रात खतरनाक स्थिति में फंस जाता है।
3. स्ट्रे किड्स: रन इट (Stray Kids: Run It)
यह एक म्यूजिकल कॉन्सर्ट फिल्म है जो 7 नवंबर 2026 को रिलीज होगी। इसमें के-पॉप ग्रुप स्ट्रे किड्स का टोक्यो डोम का स्पेशल लाइव परफॉर्मेंस ग्लोबली सिनेमाघरों में दिखाया जाएगा।
4. ए डॉग्स परफेक्ट क्रिसमस (A Dog’s Perfect Christmas)
कैथ्रीन मिचोन द्वारा निर्देशित यह हॉलिडे कॉमेडी फिल्म नेटफ्लिक्स पर 4 नवंबर 2026 को रिलीज हो रही है। इसमें डेनिस क्वाइड और मिलो वेंटिमिग्लिया जैसे कलाकार हैं, जो छुट्टियों के दौरान परिवार को एकजुट करने की एक प्यारी सी कहानी पेश करते हैं।
5. स्टिक सीजन 2 (Stick Season 2)
ओवेन विल्सन स्टारर यह स्पोर्ट्स कॉमेडी ड्रामा सीरीज 4 नवंबर 2026 को ऐपल टीवी पर आ रही है। सीजन 2 में गोल्फ खिलाड़ीप्रायस कैहिल की वापसी की कहानी दिखाई जाएगी, जो यूएस ओपन जीतने की कोशिश में जुटा है।
6. द ग्रेटेस्ट (The Greatest)
बेन वॉटकिंस द्वारा बनाई गई यह बायोग्राफिकल स्पोर्ट्स ड्रामा सीरीज 4 नवंबर 2026 को प्राइम वीडियो पर रिलीज होगी। यह कहानी महान एथलीट के शुरुआती जीवन और उनके ओलंपिक सफर पर आधारित है।
7. ब्लैक डव्स सीजन 2 (Black Doves Season 2)
जो बार्टन की यह स्पाई एक्शन थ्रिलर सीरीज नेटफ्लिक्स पर 5 नवंबर 2026 को दस्तक देगी। कीरा नाइटली और बेन व्हिशॉप स्टारर इस सीरीज में लंदन और पेरिस की पृष्ठभूमि में एक नया सस्पेंस देखने को मिलेगा।
8. पॉसिबल लव (Possible Love)
ली चांग-डोंग द्वारा निर्देशित कोरियन रोमांस ड्रामा फिल्म 6 नवंबर 2026 को नेटफ्लिक्स पर रिलीज होगी। यह दो अलग-अलग शादीशुदा जोड़ों और उनके जीवन की जटिलताओं की कहानी है।
9. द इंस्टीट्यूट सीजन 2 (The Institute Season 2)
यह साइकोलॉजिकल हॉरर थ्रिलर सीरीज 8 नवंबर 2026 को एमजीएम प्लस के जरिए प्राइम वीडियो पर रिलीज होगी। ल्यूक एलिस और उसके साथियों की कहानी इस सीजन में आगे बढ़ेगी।
