इस हफ्ते सिनेमाघरों और ओटीटी प्लेटफॉर्म्स पर मनोरंजन का भरपूर डोज मिलने वाला है। हॉलीवुड से लेकर कई रोमांचक फिल्में और वेब सीरीज इस हफ्ते रिलीज होने के लिए पूरी तरह तैयार हैं। आइए जानते हैं इस हफ्ते रिलीज होने वाली प्रमुख फिल्मों और शोज की लिस्ट।
1. The Social Reckoning
यह फिल्म फेसबुक की अंदरूनी दस्तावेजों और रहस्यों को उजागर करने वाली कहानी पर आधारित है। जेरेमी एलन व्हाइट, माइकी मैडिसन और जेरेमी स्ट्रॉन्ग स्टारर यह बायोग्राफिकल ड्रामा 9 अक्टूबर 2026 को रिलीज हो रही है। इसका निर्देशन एरॉन सोर्किन ने किया है।
2. Other Mommy
हॉरर फिल्मों के फैंस के लिए यह एक साइकोलॉजिकल हॉरर फिल्म है, जिसमें जेसिका चैस्टेन मुख्य भूमिका में नजर आएंगी। रोब सैवेज द्वारा निर्देशित यह फिल्म 9 अक्टूबर 2026 को सिनेमाघरों में आ रही है, जिसकी कहानी एक खतरनाक और रहस्यमयी साये के इर्द-गिर्द घूमती है।
3. Carrie
प्राइम वीडियो पर 7 अक्टूबर 2026 को रिलीज हुई यह एक सुपरनैचुरल थ्रिलर फिल्म है। समर एच. हावेल और मैथ्यू लिलार्ड जैसे कलाकारों से सजी इस फिल्म की कहानी एक शर्मीली टीनएजर के इर्द-गिर्द घूमती है, जिसमें अजीबोगरीब शक्तियां जागृत होती हैं।
4. Below
नेटफ्लिक्स पर 8 अक्टूबर 2026 को रिलीज होने वाली यह थ्रिलर फिल्म जोश हार्टनेट और मैकेंज़ी डेविस स्टारर है। इसकी कहानी एक तटीय शहर की है जहां एक विशाल समुद्री जीव लोगों को आतंकित करने लगता है।
5. Mortal Kombat 2
जियोहॉटस्टार पर 8 अक्टूबर 2026 को आ रही यह फिल्म एक्शन और मार्शल आर्ट्स फेंटेसी से भरपूर है। साइमन मैकक्वायड के निर्देशन में बनी इस फिल्म में कार्ल अर्बन और जो तास्लिम जैसे कई कलाकार मुख्य भूमिकाओं में हैं।
6. Animals
बेन एफ्लेक द्वारा निर्देशित यह क्राइम थ्रिलर फिल्म 9 अक्टूबर 2026 को नेटफ्लिक्स पर रिलीज होगी। फिल्म में बेन एफ्लेक और केरी वाशिंगटन मुख्य भूमिका में हैं, जिनकी जिंदगी एक बच्चे के गायब होने के बाद बदल जाती है।
7. Matchbox The Movie
जॉन सीना और जेसिका बीएल स्टारर यह लाइव एक्शन फिल्म 9 अक्टूबर 2026 को एप्पल टीवी पर रिलीज हो रही है, जिसका निर्देशन सैम हार्ग्रेव ने किया है।
