पीवी सिंधु ने फ्रेंच ओपन के सेमीफाइनल में बनाई जगह, हीना अकेची से होगा मुकाबला

स्टार बैडमिंटन खिलाड़ी पीवी सिंधु ने फ्रेंच ओपन के सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया है। अब उनका मुकाबला जापान की हीना अकेची से होगा।

by SNEHA SHARMA

पीवी सिंधु ने फ्रेंच ओपन के सेमीफाइनल में बनाई जगह, हीना अकेची से होगा मुकाबला

भारत की स्टार बैडमिंटन खिलाड़ी पीवी सिंधु ने शानदार फॉर्म दिखाते हुए फ्रेंच ओपन सुपर 750 टूर्नामेंट के सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया है। इस साल जापान के बाद यह उनका दूसरा बड़ा सेमीफाइनल है। खिताब की ओर बढ़ रहीं सिंधु को अब फाइनल में जगह बनाने के लिए जापान की विश्व नंबर 22 खिलाड़ी हीना अकेची का सामना करना होगा।

क्वाार्टरफाइनल में शानदार जीत

क्वार्टरफाइनल मुकाबले में पीवी सिंधु का सामना ताइवान की शटलर चियू पिन चान से था। मैच की शुरुआत से ही सिंधु ने अपना दबदबा बनाए रखा और 39 मिनट चले मुकाबले में उन्हें 21-13, 21-14 से करारी शिकस्त दी। इस सीजन में यह सिंधु का चौथा सुपर 750 या उससे ऊपर के टूर्नामेंट का सेमीफाइनल है।

पहला राउंड बना सबक

टूर्नामेंट के पहले दौर में सुपानिदा काटेथोंग के खिलाफ मिले कड़े मुकाबले को याद करते हुए सिंधु ने कहा कि उन्होंने अपनी गलतियों से सबक सीखा है। उन्होंने कहा कि शुरुआती मैच में बढ़त बनाने के बाद उन्होंने नियंत्रण खो दिया था, लेकिन इसके बाद के मैचों में वह पूरी तरह सतर्क रहीं और हर अंक के लिए संघर्ष किया।

अस्मिता चालिहा को मिली हार

एक अन्य मुकाबले में भारत की युवा खिलाड़ी अस्मिता चालिहा को जापान की पूर्व विश्व चैंपियन नोजोमी ओकुहारा के हाथों हार का सामना करना पड़ा। कड़े संघर्ष के बाद अस्मिता को 10-21, 21-17, 16-21 से हार मिली। अब ओकुहारा का मुकाबला सेमीफाइनल में एन से-यंग से होगा।

Related Articles

These articles might be interesting for you as well: