आर्चरी के 'मिस्टर परफेक्ट' माइक श्लोसर ने बताया 600/600 स्कोर करने का राज

कंपाउंड आर्चरी के दिग्गज माइक श्लोसर ने अपने 600/600 वर्ल्ड रिकॉर्ड और आर्चरी प्रीमियर लीग में शानदार प्रदर्शन को लेकर कई दिलचस्प बातें साझा कीं।

by NIDHI JANGIR

आर्चरी के 'मिस्टर परफेक्ट' माइक श्लोसर ने बताया 600/600 स्कोर करने का राज

कंपाउंड आर्चरी के दिग्गज खिलाड़ी माइक श्लोसर, जिन्हें दुनिया 'मिस्टर परफेक्ट' के नाम से जानती है, ने अपने करियर और ऐतिहासिक 600 में से 600 के स्कोर से जुड़ी यादों को ताजा किया है। साल 2015 में फ्रांस के नीम्स में 60 तीर पर लगातार 10-रिंग साधकर वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाने वाले श्लोसर ने हाल ही में आर्चरी प्रीमियर लीग (APL) में माइटी मराठास की तरफ से खेलते हुए शानदार प्रदर्शन किया है।

नींद में बनाया था वर्ल्ड रिकॉर्ड

माइक श्लोसर ने याद करते हुए बताया कि जब उन्होंने वह ऐतिहासिक 600/600 स्कोर बनाया था, तब वह काफी नींद में थे। वह सुबह साढ़े सात बजे का मैच था और वह सुबह जल्दी उठने वालों में से नहीं हैं। पहले 30 तीर तक तो वह बस जागने की कोशिश ही कर रहे थे। जब उन्होंने आधे सफर में 300 अंक पूरे किए, तो मीडिया और लोगों ने उन्हें घेरना शुरू कर दिया। ऐसे में उनके एक दोस्त ने आगे आकर मीडिया को दूर रखा ताकि उनकी एकाग्रता भंग न हो।

हवाओं का सामना करना है आदत

नीदरलैंड्स से ताल्लुक रखने वाले श्लोसर तेज हवाओं में तीरंदाजी करने के आदी हैं। उन्होंने याद किया कि 2013 में अंटाल्या में वर्ल्ड टाइटल के दौरान हवा इतनी खतरनाक थी कि खिलाड़ियों को तीरों के बीच घुटनों के बल बैठना पड़ता था। लेकिन वह हमेशा से मानते आए हैं कि हवाओं से डरने के बजाय उनका सामना करके ही उन्हें हराया जा सकता है।

पिता बनने के बाद बदला नजरिया

आर्चरी में लगातार ऊंचे स्तर पर प्रतिस्पर्धा करने वाले श्लोसर अब एक पिता बन चुके हैं। उनका कहना है कि जब आप इस दुनिया में किसी नए मेहमान को लाते हैं, तो उसे खुश और स्वस्थ रखना ही जीवन का सबसे बड़ा और अहम लक्ष्य बन जाता है। आर्चरी में उनकी पत्नी भी उनका पूरा साथ देती हैं, जो खुद एक रिकर्व आर्चर रह चुकी हैं।

Related Articles

These articles might be interesting for you as well: