Asian Para Games 2026 Day 3: शीतल देवी से लेकर पैरा एथलेटिक्स तक आज कई मेडल इवेंट्स, जानिए पूरा शेड्यूल

Asian Para Games 2026 के तीसरे दिन भारत के खिलाड़ी तीरंदाजी, एथलेटिक्स और बैडमिंटन में मेडल के लिए उतरेंगे।

by SNEHA SHARMA

Asian Para Games 2026 Day 3: शीतल देवी से लेकर पैरा एथलेटिक्स तक आज कई मेडल इवेंट्स, जानिए पूरा शेड्यूल

नागोया में चल रहे एशियन पैरा गेम्स 2026 के दूसरे दिन शानदार प्रदर्शन के बाद, भारतीय दल अब तीसरे दिन यानी बुधवार, 21 अक्टूबर को उतर चुका है। भारत अब तक कुल 35 मेडल अपने नाम कर चुका है, जिसमें 9 गोल्ड, 11 सिल्वर और 15 ब्रॉन्ज मेडल शामिल हैं। मेडल टैली में भारतीय टीम छठे स्थान पर है और आज कई और पदक जीतने का मौका है।

तीरंदाजी में गोल्ड मेडल के लिए मुकाबला

आज के दिन की शुरुआत एक ऐतिहासिक तीरंदाजी फाइनल के साथ हुई है। कंपाउंड महिला डबल्स के गोल्ड मेडल मैच में शीतल देवी और पायल नाग की जोड़ी चीन की झाओ जिंग और जू ज़ूकिंग के खिलाफ मुकाबले में उतरी है। इसके अलावा, श्याम सुंदर स्वामी और तोमन कुमार की जोड़ी भी मेडल मुकाबले में चीन की जोड़ी के खिलाफ खेल रही है।

एथलेटिक्स और बैडमिंटन में भी भारत की चुनौती

पैरा एथलेटिक्स हमेशा से भारत के लिए मजबूत कड़ी रहा है। आज पुरुषों के शॉट पुट (F53) में आयुष वर्मा, लॉन्ग जंप (T13) में सुजीत मंडालमकुन्नाथ, 100 मीटर (T35) में अनुभव चौधरी, हाई जंप (T64) में बंटी और प्रवीण कुमार, तथा महिलाओं के शॉट पुट (F34) में भाग्यश्री जाधव मेडल राउंड में हिस्सा ले रहे हैं।

इसके अलावा पैरा बैडमिंटन, पैरा जूडो, पैरा टेबल टेनिस, पैरा स्विमिंग, और पैरा साइकलिंग में भी भारत के कई एथलीट अलग-अलग राउंड्स और फाइनल मुकाबलों में अपनी चुनौती पेश कर रहे हैं।

Related Articles

These articles might be interesting for you as well: