टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस में बड़ा खुलासा, हमले से पहले जंगल में शूटरों ने की थी प्रैक्टिस

टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग मामले में नया मोड़ आया है। हमले से पहले दो शूटरों ने आरे के जंगल में जाकर अभ्यास किया था।

by NIDHI JANGIR

टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस में बड़ा खुलासा, हमले से पहले जंगल में शूटरों ने की थी प्रैक्टिस

बॉलीवुड एक्टर टाइगर श्रॉफ पर 18 अक्टूबर को हुए फायरिंग मामले में मुंबई क्राइम ब्रांच की जांच में एक बड़ा और चौंकाने वाला खुलासा सामने आया है। इस घटना में एक्टर बाल-बाल बचे थे, हालांकि उनके शरीर पर गोलियों के छर्रे के निशान मिले थे। क्राइम ब्रांच की करीब बीस स्पेशल टीमें इस मामले की गहराई से छानबीन कर रही हैं।

आरे के जंगल में दो शूटरों ने चलाई थी गोलियां

क्राइम ब्रांच की जांच के मुताबिक, टाइगर श्रॉफ पर हमला करने से पहले आरोपियों ने हथियार चलाने की पूरी प्रैक्टिस की थी। दो आरोपी मुंबई की आरे कॉलोनी के घने जंगल में अंदर गए थे और वहां पिस्टल से तीन राउंड फायरिंग की थी। इनमें से एक आरोपी ने दो राउंड और दूसरे आरोपी ने एक राउंड गोली चलाई थी।

चरवाहे की गवाही बनी अहम कड़ी

जिस समय जंगल में यह फायरिंग हो रही थी, वहां एक चरवाहे घास काट रहा था। शाम के वक्त लगातार गोलियों की आवाज सुनकर वह डर गया था और तुरंत जंगल से बाहर आ गया था। डर की वजह से उसने उस वक्त किसी को कुछ नहीं बताया, लेकिन अब उसकी यह गवाही पुलिस जांच में एक बहुत अहम कड़ी साबित हो रही है।

करीब 10 आरोपी हो चुके हैं गिरफ्तार

इस हाई-प्रोफाइल मामले में अब तक तीन शूटरों समेत करीब दस लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है। क्राइम ब्रांच सभी आरोपियों से लगातार पूछताछ कर रही है ताकि यह पता लगाया जा सके कि इस साजिश के पीछे और कौन-कौन लोग शामिल थे और हथियार कहां से आए थे।

Related Articles

These articles might be interesting for you as well: