सम्राट चौधरी सातवीं फेल और अनपढ़ हैं, प्रशांत किशोर के इस बयान से बिहार की राजनीति गरमाई

प्रशांत किशोर का नया वीडियो वायरल, जिसमें उन्होंने बिहार के मंत्री सम्राट चौधरी को सातवीं फेल, अनपढ़ और अपराधी बताया है।

by NEHA RAJPUT

सम्राट चौधरी सातवीं फेल और अनपढ़ हैं, प्रशांत किशोर के इस बयान से बिहार की राजनीति गरमाई

बिहार की राजनीति में जन सुराज के सूत्रधार प्रशांत किशोर और नेताओं के बीच जुबानी जंग तेज हो गई है। प्रशांत किशोर का एक नया वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें वह बिहार सरकार के मंत्री सम्राट चौधरी पर बेहद तीखे हमले करते नजर आ रहे हैं।

सम्राट चौधरी को बताया सातवीं फेल और अपराधी

वायरल वीडियो में प्रशांत किशोर मीडियाकर्मियों से बातचीत करते हुए दिखाई दे रहे हैं। इस दौरान उन्होंने सम्राट चौधरी को लेकर कहा कि वह सातवीं फेल हैं, अनपढ़ हैं और एक अपराधी हैं। इससे ज्यादा कुछ नहीं और इससे कम कुछ नहीं। उन्होंने यह भी कहा कि जो करना है, कर लो। प्रशांत किशोर ने स्पष्ट किया कि उन्होंने जो बात कही है, वह उस पर पूरी तरह कायम हैं।

पहले भी सामने आ चुका है बयान

इससे पहले भी प्रशांत किशोर का एक वीडियो सामने आया था, जिसमें उन्होंने कहा था कि अगर किसी अपराधी को गोली मारनी है, तो सम्राट चौधरी से बड़ा अपराधी कौन है। इस बयान के बाद राज्य में राजनीतिक पारा काफी चढ़ गया था और बीजेपी नेताओं ने उनकी भाषा शैली पर कड़ा एतराज़ जताया था।

बीजेपी ने बोला था हमला

बीजेपी के प्रदेश प्रवक्ता नीरज कुमार शर्मा ने प्रशांत किशोर के बयानों की आलोचना करते हुए उनकी पार्टी को जन सुराज की जगह गन सुराज करार दिया था। इस ताजा बयान के सामने आने के बाद एक बार फिर दोनों पक्षों के बीच तीखी बयानबाजी शुरू हो गई है।

Related Articles

These articles might be interesting for you as well: