नितेश राणे का संजय राउत पर पलटवार, उद्धव ठाकरे की तुलना दाऊद इब्राहिम से की

महाराष्ट्र सरकार के मंत्री नितेश राणे ने संजय राउत के बयान पर पलटवार करते हुए उद्धव ठाकरे की तुलना दाऊद इब्राहिम से की है।

by NIDHI JANGIR

नितेश राणे का संजय राउत पर पलटवार, उद्धव ठाकरे की तुलना दाऊद इब्राहिम से की

महाराष्ट्र सरकार में मंत्री नितेश राणे ने शिवसेना उद्धव बालासाहेब ठाकरे गुट के राज्यसभा सांसद संजय राउत के बयान पर जोरदार पलटवार किया है। उन्होंने कहा कि संजय राउत रिजीम चेंज की बात कर रहे हैं और अपने ही सहयोगी उद्धव ठाकरे के लिए मुश्किलें खड़ी कर रहे हैं।

'दाऊद इब्राहिम की राह पर चल रहे उद्धव ठाकरे'

नितेश राणे ने कहा कि संजय राउत को उद्धव ठाकरे की ओर देखना चाहिए। उनके आरोपों के मुताबिक ठाकरे दाऊद इब्राहिम की राह पर चल रहे हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि महाराष्ट्र और मुंबई में उद्धव ठाकरे वही काम कर रहे हैं, जो कभी दाऊद इब्राहिम किया करता था। नितेश राणे ने उद्धव ठाकरे पर आरोप लगाया कि वह जिहादियों, बांग्लादेशियों और रोहिंग्याओं को ताकत देने, उनके लिए लड़ने और उन्हें फिर से खड़ा करने का काम कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि दूसरों पर आरोप लगाने से पहले संजय राउत को अपने सहयोगी उद्धव ठाकरे की भूमिका पर ध्यान देना चाहिए।

'बिश्नोई गैंग के सदस्य सीएम फडणवीस की कैबिनेट में शामिल'

संजय राउत ने बयान दिया था कि बॉलीवुड हस्तियों को गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई की गैंग टारगेट कर रही है और बिश्नोई गैंग के सदस्य सीएम फडणवीस की कैबिनेट में भी शामिल हैं। इसी बयान को लेकर महाराष्ट्र सरकार के मंत्री नितेश राणे ने संजय राउत पर कड़ा हमला बोला है।

Related Articles

These articles might be interesting for you as well: