IPL 2027 में खेल सकते हैं मोहम्मद आमिर, ब्रिटिश नागरिक के तौर पर एपीएल ड्राफ्ट में किया रजिस्टर
पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर मोहम्मद आमिर ब्रिटिश नागरिकता लेकर आईपीएल 2027 में उतर सकते हैं। उन्होंने एपीएल ड्राफ्ट में नाम दर्ज कराया है।
by NEHA RAJPUT
भारत की सबसे बड़ी टी20 लीग इंडियन प्रीमियर लीग के 20वें संस्करण से पहले अगले महीने गोवा में ऑक्शन का आयोजन किया जा सकता है। इस बीच पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर मोहम्मद आमिर को लेकर बड़ी चर्चा शुरू हो गई है, जो अब ब्रिटिश नागरिकता हासिल कर चुके हैं।
ब्रिटिश नागरिक के तौर पर कराया रजिस्ट्रेशन
मोहम्मद आमिर ने हाल ही में अफगानिस्तान प्रीमियर लीग ड्राफ्ट के लिए ब्रिटिश नागरिक के तौर पर रजिस्ट्रेशन कराया है। इसके बाद से यह कयास लगाए जा रहे हैं कि वह आगामी आईपीएल ऑक्शन के लिए भी अपना नाम दे सकते हैं। 34 साल के आमिर वर्तमान में इंग्लैंड में रहते हैं।
अजहर महमूद भी खेल चुके हैं
अगर मोहम्मद आमिर आईपीएल में खेलते हैं, तो यह पहला मौका नहीं होगा जब कोई पाकिस्तानी क्रिकेटर दूसरे देश की नागरिकता लेने के बाद इस लीग में खेलेगा। इससे पहले अजहर महमूद ने साल 2012 से 2015 के बीच ब्रिटिश पासपोर्ट के जरिए किंग्स इलेवन पंजाब और कोलकाता नाइट राइडर्स का प्रतिनिधित्व किया था।
दिसंबर में हो सकता है ऑक्शन
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार आईपीएल 2027 के लिए मिनी ऑक्शन आगामी 16 दिसंबर को गोवा में आयोजित किया जा सकता है। इसके लिए सभी फ्रेंचाइजियों को 15 नवंबर तक अपनी रिटेंशन लिस्ट सौंपने के निर्देश दिए गए हैं।
Related Articles
These articles might be interesting for you as well: