चित्रांगदा सिंह ने ठुकरा दी थी सलमान खान की फिल्म 'मातृभूमि', बाद में ऐसे बनी बात
सलमान खान की फिल्म 'मातृभूमि' 4 दिसंबर 2026 को रिलीज होगी। इस फिल्म को पहले चित्रांगदा सिंह ने रिजेक्ट कर दिया था।
by SNEHA SHARMA
सलमान खान अपनी फिल्म 'मातृभूमि' की रिलीज को लेकर चर्चा में हैं। यह फिल्म पहले इसी साल 2026 में ईद के मौके पर रिलीज होने वाली थी, लेकिन किन्हीं कारणों से इसे पोस्टपोन कर दिया गया था। अब सलमान खान ने इस फिल्म की नई रिलीज डेट 4 दिसंबर, 2026 तय की है। इसी के साथ उन्होंने खुलासा किया है कि चित्रांगदा सिंह ने इस फिल्म को पहले रिजेक्ट कर दिया था।
मुंबई में हुआ ट्रेलर लॉन्च इवेंट
मुंबई में शुक्रवार को 'मातृभूमि' का ट्रेलर लॉन्च इवेंट रखा गया था, जिसमें सलमान खान और चित्रांगदा सिंह समेत फिल्म की पूरी टीम पहुंची थी। बातचीत के दौरान खुलासा हुआ कि चित्रांगदा ने इस फिल्म के ऑफर को ठुकरा दिया था। सलमान खान ने खुद इस पर खुलकर बात की।
चित्रांगदा सिंह ने क्यों किया था रिजेक्ट?
चित्रांगदा सिंह से जब पूछा गया कि उन्होंने इसके लिए तुरंत हां कह दिया था या सोचा था, तो उन्होंने कहा कि वह कभी इतने बड़े प्रोजेक्ट का हिस्सा नहीं रही हैं। इस पर सलमान खान ने कहा कि इन्होंने तो पहले फिल्म के लिए मना कर दिया था। सलमान ने आगे बताया कि जब अपूर्वा ने उन्हें कहानी सुनाई थी, तो उसमें हीरोइन का रोल ही नजर नहीं आ रहा था। उन्हें लगा था कि यह सिर्फ एक पारिवारिक कहानी है।
4 दिसंबर को रिलीज होगी फिल्म
'मातृभूमि' का नाम पहले 'बैटल ऑफ गलवान' था, जिसमें गलवान घाटी की भारत-चीन झड़प की कहानी दिखाई जानी थी। बाद में इसका टाइटल बदलकर 'मातृभूमि' कर दिया गया। सलमान खान ने बताया कि वीएफएक्स और पोस्ट प्रोडक्शन के काम में देरी के कारण फिल्म की रिलीज को आगे बढ़ाना पड़ा। अब यह फिल्म 4 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।
Related Articles
These articles might be interesting for you as well: