Sonakshi Sinha और Zaheer Iqbal की फिल्म 'Tu Hai Meri Kiran' कल ही होगी रिलीज, दूर हुआ विवाद

सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल की फिल्म 'तू है मेरी किरण' तय समय पर 23 अक्टूबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

by NIDHI JANGIR

Sonakshi Sinha और Zaheer Iqbal की फिल्म 'Tu Hai Meri Kiran' कल ही होगी रिलीज, दूर हुआ विवाद

अभिनेत्री सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल की आगामी फिल्म Tu Hai Meri Kiran को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। मेकर्स ने कंफर्म कर दिया है कि यह फिल्म अपनी तय तारीख यानी 23 अक्टूबर को ही सिनेमाघरों में रिलीज होगी। फिल्म की रिलीज को लेकर पिछले कुछ दिनों से असमंजस की स्थिति बनी हुई थी, जो अब दूर हो गई है।

क्या था पूरा विवाद?

बॉम्बे हाईकोर्ट के इस हफ्ते की शुरुआत में दखल देने के बाद फिल्म की थियेट्रिकल रिलीज पर संकट के बादल मंडरा रहे थे। सह-निर्माता AND Movie Products LLP ने Echelon Productions के साथ वित्तीय विवाद को लेकर कोर्ट का दरवाजा खटखटाया था। याचिका के मुताबिक, कंपनी ने सह-उत्पादन समझौते के तहत 8.85 करोड़ रुपये का निवेश किया था, जिसका भुगतान तय समय सीमा के बाद भी नहीं लौटाए जाने का आरोप लगाया गया था।

निर्माताओं ने दी सफाई

विवाद के बीच निर्माताओं ने साफ कर दिया है कि मामला अब आपसी सहमति से सुलझा लिया गया है। निर्माता विशाल राणा ने एक बयान में कहा कि कुछ ऐसे मामले थे जिन्हें सुलझाना जरूरी था और मुझे खुशी है कि हमने इन्हें आंतरिक रूप से हल कर लिया है। अब सब कुछ ठीक है और फिल्म 23 अक्टूबर को तय योजना के मुताबिक ही रिलीज हो रही है। वहीं, दूसरे निर्माता सर्वेश गोयल ने भी स्पष्ट किया कि टीम पूरी तरह से फिल्म की रिलीज की तैयारी में जुटी है।

फिल्म की स्टार कास्ट और कहानी

करण रावल द्वारा निर्देशित और लिखित फिल्म 'Tu Hai Meri Kiran' रोमांस, मिस्ट्री और सस्पेंस का मिश्रण है। यह फिल्म जटिल रिश्तों, एकतरफा प्यार और अप्रत्याशित मोड़ों की कहानी बयां करती है। फिल्म में अंकित गुप्ता, शर्लिन सेठ, जरीना वहाब और पूर्णेंदु भट्टाचार्य भी अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे।

Related Articles

These articles might be interesting for you as well: