Suryaa: Ant Se Aarambh Tak का गाना 'सुनियो जरा' रिलीज, 21 साल बाद साथ आए उदित नारायण और कुमार सानू
फिल्म 'Suryaa: Ant Se Aarambh Tak' का नया गाना 'Suniyo Zara' रिलीज हो गया है, जिसमें उदित नारायण और कुमार सानू 21 साल बाद साथ आए हैं।
by NEHA RAJPUT
बॉलीवुड के दिग्गज गायक उदित नारायण और कुमार सानू एक बार फिर साथ नजर आए हैं। आगामी फिल्म 'Suryaa: Ant Se Aarambh Tak' के नए गाने 'Suniyo Zara' के लिए इन दोनों ने हाथ मिलाया है। इस गाने में उनके साथ गायक अनुपम अमोद ने भी अपनी आवाज दी है।
सनी देओल और रवि किशन पर फिल्माया गया है गाना
यह गाना अभिनेता सनी देओल और रवि किशन पर फिल्माया गया है। Zee Music Company द्वारा प्रस्तुत इस गाने को RAAHEE ने कंपोज किया है और इसके बोल प्रिया सरैया ने लिखे हैं। गाने की थीम मुख्य रूप से दोस्ती, पुरानी यादों और सालों के आपसी रिश्ते पर आधारित है।
Loading...
21 साल बाद हुआ दिग्गजों का मिलन
उतित नारायण ने स्टूडियो में वापसी और कुमार सानू के साथ काम करने पर खुशी जताई। उन्होंने कहा कि इतने सालों बाद कुमार सानू के साथ गाना उनके करियर के एक खूबसूरत दौर को फिर से जीने जैसा रहा। वहीं, कुमार सानू ने भी इस गाने को खास बताते हुए कहा कि यह सिर्फ संगीत नहीं बल्कि दोस्ती और यादों का जश्न है।
फिल्म की रिलीज डेट
आपको बता दें कि यह गाना फिल्म का पहला ट्रैक है जो रिलीज हुआ है। एम. पद्मकुमार द्वारा निर्देशित फिल्म 'Suryaa: Ant Se Aarambh Tak' इसी साल 20 नवंबर 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए पूरी तरह तैयार है। फिल्म के निर्माता दीपक मुकुट, हेमंत मुकुट और लोकेश मुकुट हैं।
Related Articles
These articles might be interesting for you as well: