Sourav Ganguly के 2002 के लॉर्ड्स सेलिब्रेशन से प्रेरित है फिल्म Doosra, जानिए पूरी कहानी

सौरव गांगुली के 2002 के लॉर्ड्स टी-शर्ट सेलिब्रेशन ने फिल्ममेकर अभिनव देव की फिल्म 'Doosra' को कैसे प्रेरित किया।

by NEHA RAJPUT

Sourav Ganguly के 2002 के लॉर्ड्स सेलिब्रेशन से प्रेरित है फिल्म Doosra, जानिए पूरी कहानी

भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान सौरव गांगुली का साल 2002 में लॉर्ड्स के मैदान पर टी-शर्ट लहराकर जश्न मनाना आज भी क्रिकेट प्रेमियों के जेहन में ताजा है। नेटवेस्ट सीरीज के फाइनल में भारत की जीत के बाद गांगुली ने अपनी शर्ट उतारकर बालकनी से लहराई थी, जो भारतीय क्रिकेट का एक बेहद आक्रामक और यादगार लम्हा बन गया।

फिल्म Doosra की प्रेरणा बने सौरव गांगुली

फिल्ममेकर अभिनव देव के लिए यह पल सिर्फ एक मैच का जश्न नहीं था, बल्कि खुद को किसी से कम न आंकने का संदेश था। यही विचार उनकी फिल्म Doosra की रीढ़ है। फिल्म में पल्बिता बोरठाकुर ने तारा नाम की एक लड़की का किरदार निभाया है, जो राजस्थान के एक रूढ़िवादी परिवार में पली-बढ़ी है।

तारा की जिंदगी में आया बड़ा बदलाव

सौरव गांगुली के बगावती तेवर और नियमों के खिलाफ खड़े होने के अंदाज को देखकर तारा अपनी जिंदगी के उन प्रतिबंधों पर सवाल उठाने लगती है, जिन्हें उसने सालों से मान लिया था। फिल्म का टाइटल क्रिकेट के लोकप्रिय शब्द 'दूसरा' से लिया गया है, जिसका मतलब एक ऐसी गेंद से है जो अप्रत्याशित दिशा में टर्न लेती है। फिल्म में इसी विचार को एक नया रूप दिया गया है।

कानूनी विवाद और कोर्ट का फैसला

दिलचस्प बात यह है कि सौरव गांगुली ने अपने 'पर्सनिटी राइट्स' के उल्लंघन का हवाला देते हुए 23 अक्टूबर को रिलीज हुई फिल्म 'Doosra' की रिलीज पर रोक लगाने के लिए कोर्ट का रुख किया था। हालांकि, दिल्ली हाई कोर्ट ने पूर्व भारतीय कप्तान की याचिका पर फिल्म की रिलीज पर रोक लगाने से इनकार कर दिया था।

पल्बिता बोरठाकुर का अनुभव

तारा का किरदार निभाने वाली अभिनेत्री पल्बिता बोरठाकुर ने बताया कि उन्होंने अपने रोल की तैयारी के लिए क्रिकेट मैच और गांगुली के इंटरव्यू देखे। उन्होंने कहा कि उनके लिए यह सिर्फ खेल को समझने के बारे में नहीं था, बल्कि गांगुली के विद्रोही स्वभाव को समझने के बारे में था, जिससे तारा जुड़ाव महसूस करती है।

आगे क्या बनाएंगे अभिनव देव?

फिल्म Doosra के रिलीज होने के बाद अब डायरेक्टर अभिनव देव अपनी पसंदीदा शैली यानी डार्क कॉमेडी में वापसी कर रहे हैं। उनकी अगली सीरीज में एक्शन और ह्यूमर का बेहतरीन कॉम्बिनेशन देखने को मिलेगा, जिसकी शूटिंग जनवरी से शुरू होने की उम्मीद है। वहीं पल्बिता बोरठाकुर भी एक नए प्रोजेक्ट में नजर आएंगी, जिसमें वह एक गायिका की भूमिका निभाएंगी और गाने भी खुद ही रिकॉर्ड करेंगी।

Related Articles

These articles might be interesting for you as well: