Shraddha Kapoor ने अपनी आने वाली फिल्म Eetha पर की बात, कहा- बॉक्स ऑफिस रिकॉर्ड से ज्यादा अच्छी फिल्म है जरूरी
श्रद्धा कपूर ने अपनी आने वाली फिल्म Eetha पर बात करते हुए कहा कि उनके लिए बॉक्स ऑफिस रिकॉर्ड नहीं बल्कि एक अच्छी कहानी मायने रखती है।
by NIDHI JANGIR
बॉलीवुड अभिनेत्री श्रद्धा कपूर इन दिनों अपनी आने वाली बायोग्राफिकल ड्रामा फिल्म Eetha को लेकर चर्चा में हैं। फिल्म का ट्रेलर रिलीज हो चुका है, जिसमें उनके ट्रांसफॉर्मेशन को फैंस काफी पसंद कर रहे हैं। इस फिल्म में श्रद्धा महाराष्ट्र की मशहूर तमाशा और लावणी कलाकार विठाबाई नारायणगांवकर की जिंदगी पर्दा पर उतारती नजर आएंगी।
बॉक्स ऑफिस रिकॉर्ड्स पर क्या बोलीं श्रद्धा?
ट्रेलर लॉन्च इवेंट के दौरान श्रद्धा कपूर ने मीडिया से बातचीत में कहा कि वह कभी भी इस बात पर ध्यान नहीं देतीं कि उन्होंने कितने बॉक्स ऑफिस रिकॉर्ड तोड़े हैं। उन्होंने कहा कि उनके लिए यह मायने रखता है कि फिल्म अच्छी होनी चाहिए। यही वजह है कि वह कभी-कभी दो साल में एक फिल्म करती हैं।
दिनेश विजयन के साथ फिर किया काम
इस फिल्म के जरिए श्रद्धा कपूर एक बार फिर निर्माता दिनेश विजयन के साथ जुड़ी हैं। इससे पहले दोनों ने हॉरर-कॉमेडी फिल्म Stree और Stree 2 में साथ काम किया था। श्रद्धा ने कहा कि वह महिला या पुरुष प्रधान फिल्मों जैसी सोच में यकीन नहीं रखतीं, बल्कि इंडस्ट्री को अच्छी कहानियों की जरूरत है।
फिल्म से जुड़ी खास बातें
Eetha एक म्यूजिकल ड्रामा फिल्म है, जिसका निर्देशन लक्ष्मण उतेकर ने किया है। यह फिल्म विठाबाई नारायणगांवकर के जीवन से प्रेरित है, जिन्हें उनके बेहतरीन कला प्रदर्शन के लिए राष्ट्रपति पुरस्कार से सम्मानित किया गया था और फैंस उन्हें 'तमाशा सम्रादनी' के नाम से जानते थे। इस फिल्म में श्रद्धा कपूर के अलावा मोहम्मद जीशान अय्यूब और सिद्धार्थ जाधव भी अहम भूमिकाओं में हैं। फिल्म का संगीत अजय-अतुल ने तैयार किया है। यह फिल्म चार दिसंबर दो हजार छब्बीस को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।
Related Articles
These articles might be interesting for you as well: