Shah Rukh Khan: मैं कभी किसी एक्टर का फैन नहीं रहा, इंटरव्यू में किंग खान का खुलासा
शाहरुख खान ने एक इंटरव्यू में खुलासा किया है कि वे कभी किसी अभिनेता के फैन नहीं रहे। उन्होंने अमिताभ बच्चन और सुनील गावस्कर की तारीफ की।
by NIDHI JANGIR
बॉलीवुड के 'किंग खान' यानी शाहरुख खान को देश के बेहतरीन कलाकारों में गिना जाता है। दशकों के अपने फिल्मी सफर में उन्होंने दर्शकों को सिनेमाघरों तक खींचने के कई मौके दिए हैं। यही वजह है कि उन्हें अक्सर 'द लास्ट ऑफ द स्टार्स' भी कहा जाता है। हालांकि, इतनी बड़ी स्टारडम मिलने के बाद भी शाहरुख खान कभी घमंड नहीं करते हैं।
मैं कभी किसी का फैन नहीं रहा: शाहरुख खान
फिल्मफेयर को दिए गए एक पुराने इंटरव्यू में शाहरुख खान ने अपने शुरुआती दिनों और फिल्मों को चुनने के अपने तरीके के बारे में खुलकर बात की। जब उनसे पूछा गया कि युवा दिनों में वे किसके फैन हुआ करते थे, तो उन्होंने जवाब दिया कि वे कभी किसी अभिनेता के फैन नहीं रहे।
शाहरुख खान ने कहा, मैं कभी किसी एक्टर का फैन नहीं रहा। मेरे पास किसी का फैन बनने का समय ही नहीं था क्योंकि बहुत कम उम्र में मेरे माता-पिता का निधन हो गया था। मैं बिना किसी अहंकार के यह कहता हूं कि मैं किसी का फैन बनने से पहले ही स्टार बन गया था।
इन दिग्गजों के काम की करते हैं तारीफ
भले ही शाहरुख खान ने कभी सक्रिय रूप से किसी के फैन होने की बात से इनकार किया हो, लेकिन सिनेमा और कलाकारों के प्रति उनका प्यार जगजाहिर है। उन्होंने कई ऐसे कलाकारों के काम की तारीफ की है जो पर्दे पर किरदारों को जीवंत करते हैं।
उन्होंने आगे कहा, मैं किसी का फैन नहीं रहा, लेकिन मैंने कई लोगों के काम की बहुत प्रशंसा की है। इनमें अमिताभ बच्चन, ऋषि कपूर, मोहम्मद अली, सुनील गावस्कर और कपिल देव जैसे नाम शामिल हैं।
अपनी अंतरात्मा की सुनते हैं शाहरुख
शाहरुख खान ने यह भी बताया कि लोग अक्सर उन्हें यह सलाह देते रहते हैं कि कौन सी फिल्म करनी चाहिए और कौन सी नहीं। लेकिन तमाम शोर के बीच वे हमेशा अपनी अंतरात्मा की सुनते हैं। उन्होंने कहा कि उनका संघर्ष करोड़ों कमाने वाली ब्लॉकबस्टर फिल्म बनाने का नहीं, बल्कि एक छोटी सी कहानी से सबको खुश करने वाली फिल्म बनाने का होता है।
Related Articles
These articles might be interesting for you as well: