शाहरुख खान और दीपिका पादुकोण की फिल्म King का नया गाना Tu Mil Jaaye रिलीज, दिखा रोमांस और एक्शन का जबरदस्त अंदाज

शाहरुख खान के जन्मदिन पर फिल्म King का नया गाना Tu Mil Jaaye रिलीज हो गया है, जिसमें दीपिका के साथ उनकी कैमिस्ट्री दिख रही है।

by SNEHA SHARMA

शाहरुख खान और दीपिका पादुकोण की फिल्म King का नया गाना Tu Mil Jaaye रिलीज, दिखा रोमांस और एक्शन का जबरदस्त अंदाज

बॉलीवुड के सुपरस्टार शाहरुख खान ने अपने जन्मदिन के खास मौके पर फैंस को बड़ा तोहफा दिया है। उनकी आने वाली बहुप्रतीक्षित फिल्म King का नया गाना Tu Mil Jaaye रिलीज हो गया है। इस गाने में शाहरुख खान और दीपिका पादुकोण की रोमांटिक केमिस्ट्री के साथ-साथ धमाकेदार एक्शन का भी जबरदस्त मेल देखने को मिल रहा है।

गाने में दिखा रोमांस और एक्शन का तड़का

गाने के वीडियो की शुरुआत शाहरुख और दीपिका के रोमांटिक पलों से होती है, जो धीरे-धीरे हाई-ऑक्टेन एक्शन सीक्वेंस में बदल जाती है। वीडियो में शाहरुख खान दुश्मनों के खिलाफ हाथों से मुकाबला करते और बंदूकों का इस्तेमाल करते नजर आ रहे हैं। एक सीक्वेंस में वह तलवार से दुश्मनों का सफाया करते भी दिख रहे हैं। गाने के अंत में शाहरुख का एक दमदार डायलॉग भी सामने आता है, जो फैंस का ध्यान खींच रहा है।

फैंस कर रहे हैं पठान और जवान से तुलना

सोशल मीडिया पर यह गाना आते ही छा गया है। कई फैंस इस गाने के विजुअल्स और एक्शन की तुलना शाहरुख की पिछली फिल्मों Pathaan और Jawan से कर रहे हैं। कुछ फैंस को शाहरुख का यह अंदाज बेहद पसंद आया है, तो कुछ इसे इन फिल्मों की याद दिलाता हुआ बता रहे हैं।

फिल्म की स्टार कास्ट और रिलीज डेट

सिद्धार्थ आनंद के निर्देशन में बन रही फिल्म King में शाहरुख खान और दीपिका पादुकोण के अलावा अभिषेक बच्चन, सुहाना खान, रानी मुखर्जी, राघव जुयाल, अरशद वारसी और जयदीप अहलावत भी अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे। यह फिल्म 24 दिसंबर 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

Related Articles

These articles might be interesting for you as well: