रेजिना कैसड्रा ने करण जौहर पर लगाया अनदेखी का आरोप, जान्हवी और राधिका आप्टे के बयानों पर भी की बात

रेजिना कैसड्रा ने फिल्म केसरी 2 के प्रमोशन के दौरान इग्नोर किए जाने पर करण जौहर पर सवाल उठाए हैं।

by NIDHI JANGIR

रेजिना कैसड्रा ने करण जौहर पर लगाया अनदेखी का आरोप, जान्हवी और राधिका आप्टे के बयानों पर भी की बात

साउथ और हिंदी सिनेमा की जानी-मानी अभिनेत्री रेजिना कैसड्रा ने हाल ही में दिए एक इंटरव्यू में कई मुद्दों पर खुलकर बात की है। उन्होंने जान्हवी कपूर और राधिका आप्टे के बयानों का जिक्र करते हुए नॉर्थ और साउथ फिल्म इंडस्ट्री के बीच चल रही चर्चाओं पर अपनी राय रखी है। रेजिना ने करण जौहर पर भी गंभीर आरोप लगाए हैं।

केसरी 2 के प्रमोशन में अनदेखी पर उठाया सवाल

रेजिना कैसड्रा ने अपनी फिल्म केसरी 2 के प्रमोशन के दिनों को याद करते हुए धर्मा प्रोडक्शंस पर नाराजगी जताई है। इस फिल्म में रेजिना ने मुख्य अभिनेता अक्षय कुमार की पत्नी का किरदार निभाया था। उनका दावा है कि फिल्म के एक गाने में वह शुरू से अंत तक नजर आई थीं, लेकिन मेकर्स ने इंस्टाग्राम पर गाना शेयर करते हुए उन्हें टैग तक नहीं किया। रेजिना ने कहा कि वह आज तक नहीं समझ पाईं कि उनके साथ ऐसा क्यों किया गया।

नॉर्थ-साउथ डिवाइड पर क्या बोलीं रेजिना?

अभिनेत्री ने कहा कि जब उत्तर भारत के कलाकार दक्षिण भारतीय सिनेमा के बारे में इस तरह की बातें करते हैं, तो बिना सोचे-समझे नॉर्थ-साउथ डिवाइड पैदा हो जाता है जो कि बिल्कुल गलत है। जान्हवी कपूर द्वारा करण जौहर के शो में अपने किरदार के ऑब्जैक्टिफिकेशन पर बात करने का जिक्र करते हुए रेजिना ने कहा कि ऐसे मामलों में कलाकारों के पास फिल्म छोड़ने का विकल्प होता है।

जान्हवी और राधिका आप्टे के बयान

हाल ही में जान्हवी कपूर ने फिल्म पेड्डी में अपने किरदार के फिल्मांकन और कैमरा एंगल को लेकर खुलकर बात की थी और इसे एक वॉयलेटिंग अनुभव बताया था। वहीं, राधिका आप्टे ने भी साउथ सिनेमा में काम करने के अपने एक चुनौतीपूर्ण अनुभव को साझा किया था, जिसमें उन्हें अपने मामा के साथ शादी करने वाले किरदार को निभाना पड़ा था। रेजिना का मानना है कि कलाकारों को असहज करने वाले प्रोजेक्ट्स से खुद ही बाहर हो जाना चाहिए।

Related Articles

These articles might be interesting for you as well: