Ramayana में शूर्पणखा के किरदार पर बोलीं रकुलप्रीत सिंह, बताया बेहद जटिल और गलत समझा गया कैरेक्टर

रणबीर कपूर और साई पल्लवी स्टारर फिल्म Ramayana में शूर्पणखा के अपने किरदार को लेकर रकुलप्रीत सिंह ने खुलकर बात की है।

by NEHA RAJPUT

Ramayana में शूर्पणखा के किरदार पर बोलीं रकुलप्रीत सिंह, बताया बेहद जटिल और गलत समझा गया कैरेक्टर

बॉलीवुड अभिनेत्री रकुलप्रीत सिंह इन दिनों अपनी आगामी बहुचर्चित फिल्म Ramayana को लेकर काफी चर्चा में हैं। फिल्म में उनके शूर्पणखा के किरदार की झलक ने सभी का ध्यान खींचा है। अब एक इंटरव्यू में रकुलप्रीत ने इस किरदार को लेकर अपनी एक्साइटमेंट शेयर की है।

भारत की वैश्विक प्रस्तुति है रामायण

रकुलप्रीत सिंह ने कहा कि यह फिल्म हमारे इतिहास और सच को दुनिया के सामने पेश करने का एक बहुत बड़ा मौका है। उन्होंने इसे भारत की तरफ से दुनिया के लिए एक ग्लोबल फिल्म बताया है। उनका मानना है कि इस महाकाव्य का हिस्सा बनना उनके लिए बेहद रोमांचक अनुभव है।

शूर्पणखा एक जटिल और गलत समझा गया किरदार

अपने किरदार के बारे में बात करते हुए रकुलप्रीत ने कहा कि शूर्पणखा एक ऐसी लेयर्ड और गलत समझी जाने वाली शख्सियत है, जिसकी वजह से रामायण का पूरा युद्ध हुआ था। उन्होंने सोशल मीडिया पर भी फैंस के साथ शेयर किया था कि इतिहास में इस किरदार को अक्सर एक ही पल के लिएद याद रखा जाता है, लेकिन इसकी कहानी में गहराई और जटिलता बहुत ज्यादा है।

फिल्म से जुड़ी मुख्य बातें

हिन्दू पौराणिक कथाओं के अनुसार, रावण और राम के बीच युद्ध की मुख्य वजह शूर्पणखा ही थीं। वाल्मीकि रामायण पर आधारित इस फिल्म में रणबीर कपूर भगवान राम की भूमिका में हैं, जबकि साई पल्लवी माता सीता के किरदार में नजर आएंगी। वहीं, यश इस महाकाव्य में रावण का किरदार निभा रहे हैं।

लगभग 4०00 करोड़ रुपये के भारी-भरकम बजट में बन रही इस फिल्म को दो भागों में रिलीज किया जाएगा। फिल्म का पहला पार्ट 5 नवंबर 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगा, जबकि दूसरा हिस्सा साल 2027 में दिवाली के आसपास आने की उम्मीद है।

Related Articles

These articles might be interesting for you as well: