राधिका Apte ने की violent फिल्मों की आलोचना, बोलीं- सिर टूटने के दौरान पॉपकॉर्न खाना अजीब

अभिनेत्री राधिका आप्टे ने अत्यधिक हिंसक फिल्मों पर नाराजगी जताई है। उन्होंने कहा कि वह इस तरह की फिल्मों का हिस्सा नहीं बनना चाहतीं।

by NIDHI JANGIR

राधिका Apte ने की violent फिल्मों की आलोचना, बोलीं- सिर टूटने के दौरान पॉपकॉर्न खाना अजीब

बॉलीवुड अभिनेत्री राधिका आप्टे ने अपने अभिनय करियर में कई तरह के किरदार निभाए हैं और खुद को किसी एक शैली तक सीमित नहीं रखा है। हालांकि, इन दिनों फिल्मों में बढ़ रही अत्यधिक हिंसा को लेकर उनका रुख बिल्कुल साफ है। राधिका ने हाल ही में दिए एक इंटरव्यू में कहा है कि वह वर्तमान में लोकप्रिय हो रही मास एक्शन और हिंसक फिल्मों का हिस्सा नहीं बनना चाहती हैं।

हिंसक फिल्मों पर क्या बोलीं राधिका आप्टे?

अपनी आने वाली नेटफ्लिक्स सीरीज Akka के प्रमोशन के दौरान राधिका ने ऑन-स्क्रीन हिंसा पर खुलकर बात की। उन्होंने कहा कि आज के समय में हिंसा वाली फिल्में बॉक्स ऑफिस पर चल रही हैं, लेकिन वह इसके सख्त खिलाफ हैं। उन्होंने कहा कि वह ऐसी फिल्मों को समझ नहीं पातीं जहां लोग स्क्रीन पर लोगों को पिटते हुए देखते हैं और आराम से पॉपकॉर्न खाते हैं। राधिका के मुताबिक, वह इस तरह की कहानियों और फिल्मों से खुद को दूर रखना ही बेहतर समझती हैं।

बदल चुकी हैं काम को लेकर प्राथमिकताएं

साल 2024 में बेटी को जन्म देने के बाद राधिका आप्टे की काम को लेकर प्राथमिकताएं भी बदल गई हैं। उन्होंने बताया कि अब वह अपने काम के घंटों को लेकर ज्यादा ध्यान रखती हैं और अपनी बेटी के साथ अधिक से अधिक समय बिताना चाहती हैं। उनके लिए काम जिंदगी का एक हिस्सा है, पूरी जिंदगी नहीं।

सीरीज Akka के बारे में

वर्क फ्रंट की बात करें तो राधिका आप्टे जल्द ही नेटफ्लिक्स की आगामी सीरीज Akka में नजर आने वाली हैं। 1980 के दशक की पृष्ठभूमि पर बनी यह एक गैंगस्टर ड्रामा सीरीज है, जिसमें उनके साथ कीर्ति सुरेश भी मुख्य भूमिका में हैं। यह सीरीज 30 अक्टूबर को नेटफ्लिक्स पर रिलीज होने के लिए तैयार है, जिसमें तन्वी आज़मी और महेश मांजरेकर जैसे कलाकार भी अहम भूमिकाओं में हैं।

Related Articles

These articles might be interesting for you as well: