Pulavar Trailer Out: बड़े पर्दे पर आखिरी बार पुलिस ऑफिसर के रूप में नजर आएंगे दिग्गज अभिनेता भरततिराजा
फिल्म 'पुलवर' का ट्रेलर रिलीज हो गया है। दिग्गज अभिनेता भरततिराजा इस क्राइम थ्रिलर में पुलिस अधिकारी की भूमिका में दिखेंगे।
by NEHA RAJPUT
दक्षिण भारतीय सिनेमा के दिग्गज फिल्ममेकर और अभिनेता भरततिराजा की आने वाली फिल्म 'पुलवर' (Pulavar) का ट्रेलर मेकर्स ने जारी कर दिया है। इस क्राइम थ्रिलर फिल्म के जरिए अभिनेता बड़े पर्दे पर आखिरी बार अभिनय करते नजर आएंगे। ट्रेलर सामने आने के बाद फैंस के बीच फिल्म को लेकर उत्साह काफी बढ़ गया है।
30 अक्टूबर को सिनेमाघरों में होगी रिलीज
यह फिल्म पहले 25 सितंबर को रिलीज होने वाली थी, लेकिन कई बड़ी फिल्मों के चलते इसकी रिलीज डेट आगे बढ़ा दी गई थी। अब मेकर्स ने पुष्टि कर दी है कि यह फिल्म आगामी 30 अक्टूबर को सिनेमाघरों में रिलीज की जाएगी।
Loading...
मर्डर मिस्ट्री पर आधारित है कहानी
मुरुक्कैया द्वारा लिखित और निर्देशित फिल्म 'पुलवर' की कहानी एक महिला की हत्या और उसकी जांच के इर्द-गिर्द घूमती है। ट्रेलर में दिखाया गया है कि पुलिस चार संदिग्धों से पूछताछ कर रही है। भरततिराजा एक सख्त पुलिस ऑफिसर की भूमिका में हैं, जो संदिग्धों से तीखे सवाल पूछते नजर आ रहे हैं। ट्रेलर से यह संकेत मिलता है कि हत्या के पीछे एक बड़ा षड्यंत्र हो सकता है।
कलाकार और तकनीकी टीम
फिल्म में भरततिराजा के अलावा राइचेल रेबेका, हेलो कंडासामी, रविचंद्रन, वित्रिवेल राजा और चैपलिन सुंदर जैसे कलाकार भी अहम भूमिकाओं में हैं। फिल्म का संगीत अजमल खान ने तैयार किया है, जबकि इसका सिनेमैटोग्राफी आरवी सरन ने संभाली है। इस फिल्म का निर्माण समीर भरत राम और काशी विश्वनाथन ने सुपर टॉकीज और व्हाइट नाइट्स एंटरटेनमेंट के बैनर तले किया है।
Related Articles
These articles might be interesting for you as well: